ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने BJP विधायक पर साधा निशाना, कहा- लोगों की भावनाओं और आस्था को आहत करने वाले हैं CM के करीबी

भोपाल। मध्यप्रदेश के मऊगंज से भाजपा विधायक और राज्य मंत्री प्रदीप पटेल द्वारा भगवान राम पर छपवाई गई किताब पर अब सियासी दंगल शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यश भारतीय ने किताब में भगवान राम पर छपित आपत्तिजनक तथ्यों का हवाला देते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा प्रदीप पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी बताए जाते हैं, भगवान राम, उनके पिता और धार्मिक भावना को आहत करने वाले मुख्यमंत्री के करीब रहते हैं। भाजपा धर्म के नाम पर ढोंग और जनता की धार्मिक आस्था के साथ खेल रही है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1696481699482206433

पुस्तक में वर्णित अंश की निकाली कॉपी

समाजवादी पार्टी ने पुस्तक में वर्णित कुछ प्रमुख अंशों की कॉपी भी निकाली है। यश भारतीय ने कहा कि पुस्तक में ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जिन्हें बोलने में भी शर्म आती है।

ये भी पढ़ें- विधायक कुणाल चौधरी समेत कांग्रेस के कई नेता पहुंचे निर्वाचन आयोग, मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर की शिकायत, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button