PlayBreaking News

पूर्व राज्यसभा सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, पायनियर के संपादक भी रहे

चंदन मित्रा का कल देर रात राजधानी दिल्ली में निधन हो गया है। उनके बेटे कुशान मित्रा ने इस बात की जानकारी दी है। मित्रा पायनियर के संपादक भी रहे। चंदन मित्रा बीजेपी के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे।
Follow on Google News
नई दिल्ली। साल 2018 में बीजेपी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन करने वाले राज्यसभा के पूर्व सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का निधन हो गया। चंदन मित्रा का कल देर रात राजधानी दिल्ली में निधन हो गया है। उनके बेटे कुशान मित्रा ने इस बात की जानकारी दी है। मित्रा पायनियर के संपादक भी रहे। चंदन मित्रा बीजेपी के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे। लेकिन साल 2018 में उन्होंने बीजेपी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। चंदन मित्रा के निधन पर कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। पूर्व सांसद मित्रा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि - ‘‘श्री चंदन मित्र जी को उनकी बुद्धि और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति!’’ [embed]https://twitter.com/narendramodi/status/1433272034281201670?s=20[/embed] दो बार रहे राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा राज्यसभा में दो बार रहे थे। वह पहली बार अगस्त 2003 से अगस्त 2009 तक राज्यसभा सांसद रहे और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2010 में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाया था। इसके बाद साल 2018 में चंदन मित्रा ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली थी।   [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1433277819593768965?s=20[/embed]
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts