हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने 86 की उम्र में पास की 10वीं की परीक्षा

रुका हुआ था अंग्रेजी का पेपर, रिजल्ट घोषित होने के बाद मिली फर्स्ट डिवीजन
Follow on Google News
भिवानी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 86 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने 18 अगस्त को अंग्रेजी की परीक्षा दी थी उसका परिणाम आज घोषित हुआ। अंग्रेजी के पेपर में चौटाला को 88 प्रतिशत अंक मिले हैं। वे ओपन बोर्ड की परीक्षा में बैठे थे। परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने चौटाला को फोन कर उनके रिजल्ट की जानकारी दी। चौटाला ने अंग्रेजी का पेपर सिरसा स्थित आईएस सीनियर सेकंडरी स्कूल में राइटर के माध्यम से दिया था। अंग्रेजी के अंकों को जोडऩे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अब फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं। अंग्रेजी के बिना उनके लगभग 54 प्रतिशत अंक थे। जगबीर सिंह ने बताया कि चौटाला का 10वीं का अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का रिजल्ट भी रोक रखा है। चौटाला को अब एक प्रार्थना पत्र बोर्ड को देना होगा जिसमें 10वीं का परिणाम घोषित करने की जानकारी होगी। इसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सोमवार को उनका 12वीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित करने में सक्षम हो पाएगा।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts