Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा मरणोपरांत भारत रत्न, 100वीं जयंती से एक दिन पहले उन्हें सम्मानित करने का हुआ ऐलान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा मरणोपरांत भारत रत्न, 100वीं जयंती से एक दिन पहले उन्हें सम्मानित करने का हुआ ऐलान
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न' से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। कर्पूरी ठाकुर की बुधवार 24 जनवरी को होने वाली 100वीं जन्म जयंती से पहले उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के बाद जेडीयू ने मोदी सरकार का आभार जताया है। ‘जननायक' के रूप में मशहूर ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनका 17 फरवरी, 1988 को निधन हो गया था।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts