‘फोर्स 3’ का धमाकेदार ऐलान :जॉन अब्राहम फिर बनेंगे ACP यशवर्धन, फाइनल हुई रिलीज डेट, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

फोर्स’ सीरीज की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। पहली फिल्म फोर्स में जॉन के साथ जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल नजर आए थे। हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार स्टोरी के कारण फिल्म को काफी सराहना मिली थी।
जॉन अब्राहम फिर बनेंगे ACP यशवर्धन, फाइनल हुई रिलीज डेट, एक्टर ने शेयर किया वीडियो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम ने अपनी अपकमिंग पॉपुलर ‘फोर्स’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म फोर्स 3 का ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दिया है। जहां इस न्यूज के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट एक बार पिर बढ़ गई है। जॉन एक बार फिर ACP यशवर्धन के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं।

    फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद जॉन ने सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर दी। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है ‘फोर्स 3’ 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    जॉन और हर्षवर्धन राणे का दमदार एक्शन अवतार

    अनाउंसमेंट वीडियो में जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे का जबरदस्त एक्शन अंदाज देखने को मिला है। दोनों सितारे हाथों में बंदूक लिए नजर आते हैं और उनके बीच टकराव की झलक भी दिखाई गई है।

    वीडियो में दोनों की फिटनेस और स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार लग रही है। खास बात यह है कि इस बार कहानी में एक मजबूत भिड़ंत देखने को मिल सकती है, जिससे फिल्म का एक्शन लेवल पहले से कहीं ज्यादा हाई होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: धुरंधर के दोनों पार्ट का दुनियाभर में जलवा : वर्ल्डवाइड 3 हजार करोड़ रुपए कमाए, ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म

    स्टारकास्ट और डायरेक्शन 

    ‘फोर्स 3’ में जॉन और हर्षवर्धन के अलावा तान्या मानिकतला और सूर्य शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन भाव धूलिया कर रहे हैं, जिन्हें वेब सीरीज खाकी: द बिहार चैप्टर के लिए खास पहचान मिली थी। मेकर्स ने वीडियो के साथ लिखा- जब कोई न रुकने वाला, किसी न हिलने वाले से टकराता है, तो एक तूफान जन्म लेता है।

    यह भी पढ़ें: फिर खुलेगा 'द फर्दर' का दरवाजा, 'इंसीडियस 6' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर रहा

    2011 से शुरू हुई ‘फोर्स’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत

    ‘फोर्स’ सीरीज की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। पहली फिल्म फोर्स में जॉन के साथ जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल नजर आए थे। हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार स्टोरी के कारण फिल्म को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद 2016 में इसका सीक्वल फोर्स 2 रिलीज हुआ, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भसीन ने अहम भूमिकाएं निभाई।

    Breaking News

    फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार

    ‘फोर्स 3’ के अनाउंसमेंट के साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। फैंस खासतौर पर जॉन अब्राहम के एक्शन अवतार और नई स्टारकास्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह तीसरी किस्त भी पहले दो भागों की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है या नहीं, लेकिन इतना तय है कि 2027 में एक बड़ा एक्शन ब्लॉकबस्टर दर्शकों का इंतजार कर रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts