Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहली बार इंदौर से भोपाल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से पहुंचाया लीवर

कोरोना काल के बाद भोपाल में पहला कैडेवर लीवर ट्रांसप्लांट
Follow on Google News
पीपुल्स संवाददाता, भोपाल। इंदौर के चोइथराम अस्पताल से भोपाल के बीच गुरुवार को पहली बार 225 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सड़क मार्ग से एंबुलेंस के जरिए लिवर पहुंचाया गया। यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। ग्रीन कॉरिडोर के लिए इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल के एसपी को भी अलर्ट पर रखा गया था। बीच में दो एंबुलेंस चल रही थीं और उसके आगे-पीछे पुलिस की गाड़ियां थीं। किसी भी टोल टैक्स पर गाड़ी नहीं रोकी गई। शाम 7:30 बजे इंदौर से एंबुलेंस रवाना हुई थी और तीन घंटे बाद रात करीब 10:15 बजे बंसल अस्पताल पहुंची। ट्रांसप्लांट की तैयारियां पहले से ही डॉक्टरों ने कर रखी थीं। जैसे ही लिवर पहुंचा, ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इंदौर की 52 वर्षीय डॉक्टर का लिवर अस्पताल में भर्ती मरीज को प्रत्यारोपित किया गया। कोरोना काल के बाद भोपाल में पहला कैडेवर लीवर ट्रांसप्लांट किया जा रहा है।

पांच लोगों को डॉक्टर ने दिया जीवन दान

इंदौर की डॉक्टर का 11 सितंबर को एक्सीडेंट हो गया था। इलाज के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया। उनकी दोनों किडनी, लिवर, स्किन और आंखें डोनेट की गई हैं। एक किडनी इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल में ही मरीज को लगाई जाएगी, वहीं दूसरी किडनी इंदौर के ही सीएचएल हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजी जाएगी। वहीं लिवर को भोपाल के बंसल हॉस्पिटल तक भेजा गया।

शुजालपुर निवासी युवक का लिवर ट्रांसप्लांट

शुजालपुर निवासी 35 वर्षीय युवक को लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। परिजन के मुताबिक, उसे दो साल से लिवर की प्राब्लम थी। डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी, लेकिन कोरोना काल में यह संभव नहीं हो पाया था। बुधवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन की सूचना के बाद मरीज को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • शाम 7.30 बजे एंबुलेंस चोइथराम अस्पताल से रवाना हुई।
  • रात 10.15 बजे एंबुलेंस बंसल अस्पताल पहुंची।
  • 225 किमी की दूरी तय करने में लगे 3 घंटे
  • 300 पुलिसकर्मी भोपाल में ग्रीन कॉरिडोर के लिए लगाए गए थे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts