पटना के कंकड़बाग इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी, मकान में छिपे बदमाश, पुलिस के साथ STF की टीम ने घेरा, ऑपरेशन जारी

पटना के कंकड़बाग इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी, मकान में छिपे बदमाश, पुलिस के साथ STF की टीम ने घेरा, ऑपरेशन जारी
पटना। बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई। चार अपराधियों ने अचानक फायरिंग की और इसके बाद वे पास ही स्थित एक पांच मंजिला इमारत में छिप गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और अपराधियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया।

एसटीएफ के जवान भी मौजूद

कंकड़बाग इलाके के राम लखन पथ पर हुई इस गोलीबारी ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। अपराधियों ने अचानक गोलीबारी की, जिसके बाद वे उपेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के मकान में छिप गए। फायरिंग के बाद पुलिस, एसटीएफ और पांच थानों के SHO समेत 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इमारत को चारों ओर से घेर लिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

दो अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कुछ अपराधी अभी भी घर के अंदर छिपे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घर में छिपे अपराधियों की संख्या की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने अपराधियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है। मौके पर मौजूद पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा, "अभी कार्रवाई जारी है, इस समय अपराधियों की संख्या और उनके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती।"

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कंकड़बाग इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने आसपास के सभी घरों के खिड़की-दरवाजे बंद करवा दिए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की टीम माइक के जरिए अपराधियों से सरेंडर करने की अपील कर रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और स्थानीय लोग अपने घरों में ही रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस और STF की टीम पूरी तरह से ऑपरेशन में जुटी हुई है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, अपराधियों के पास हथियार हो सकते हैं और वे घर में छिपे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाने के लिए पूरी सावधानी से कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें- बढ़ते विमान हादसों के बीच ट्रंप प्रशासन ने शुरू की FAA कर्मचारियों की छंटनी, एलन मस्क के खिलाफ पोस्ट पर नौकरी जाने का दावा
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts