PlayBreaking News

रायपुर :बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

Follow on Google News
बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के खमतराई इलाके में रविवार को एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि धुएं का काला गुबार आसमान में दूर तक देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना के वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।   

    फैक्ट्री में रखे थे केमिकल पदार्थ 

    बता दें कि, आग लगने की यह घटना रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। रविवार होने के कारण फैक्ट्री के भीतर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। तभी अचानक फैक्ट्री के एक तरफ से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। जब धुआं ऊपर उठने लगा, तब लोगों ने इसे देखा और तुरंत पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। 

    Twitter Post

    जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में केमिकल पदार्थ रखे हुए थे। इन्हीं पदार्थों की वजह से आग तेजी से फैल गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौक़ पर पहुंचकर फोम का इस्तेमाल करते हुए आग को बुझाया। आग के कारण फैक्ट्री में रखे सामान का लाखों का नुकसान होने की आशंका है। 

    शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

    आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। फिलहाल, खमतराई पुलिस मौक़े पर पहुंचकर आग लगने के सही कारणों का पता लगाने और आगे की जांच में जुट गई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री मालिक का बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts