Fire-Boltt Ninja 2 स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टवॉच को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इसे टच-स्क्रीन और ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) मॉनिटर के साथ पेश किया गया है। इसकी बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Fire-Boltt Ninja 2 में 30 स्पोर्ट्स मोड हैं।
Fire-Boltt Ninja 2 की कीमत
Fire-Boltt Ninja 2 को भारत में 1,899 रुपए की इंट्रोडक्टरी कीमत पर उपलब्ध करवाया गया है। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon से एक्सक्लूसिवली खरीदा जा सकता है। Fire-Boltt Ninja 2 को ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में पेश किया गया है।
Fire-Boltt Ninja 2 की स्पेसिफिकेशन
Fire-Boltt Ninja 2 में रेगुलर डायल और 1.3-इंच का HD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 240×240 पिक्सल है। Fire-Boltt के साथ साइड में नेविगेशन के लिए बटन दिए गए हैं। ये मल्टीपल वॉच फेस को भी सपोर्ट करती है। इसे Da Fit एप के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।
Fire-Boltt Ninja 2 में 30 स्पोर्ट्स मोड हैं। इसके अलावा इसमें SpO2 मॉनिटर, अलार्म, मेंस्ट्रूल रिमाइंडर, स्टॉप वॉच, स्मार्ट नोटिफिकेशन्स और वेदर अपडेट जैसे इनबिल्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हार्ट रेट ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर और स्टेप काउंटर भी दिए गए हैं।
Fire-Boltt Ninja 2 से आप फोन पर प्ले होने वाला म्यूजिक भी कंट्रोल कर सकते हैं। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें 2048 और Young Bird जैसे गेम इन-बिल्ट मिलेंगे। कंपनी का दावा इसकी बैटरी सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक चलती है। इसका स्टैंडबाय टाइम 25 दिन का है।