Hindi News, Latest & Breaking News in Hindi | People's Update

People's Update

Loading...

PlayBreaking News

Festival Calendar 2023 : साल में इस दिन मनाई जाएगी होली-दिवाली, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें

आज से नववर्ष 2023 का शुभारंभ हो गया है। अंग्रेजी कैलेंडर बदलने के साथ ही सभी धर्मों के लोगों के मन में व्रत-त्योहार के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है। साल के पहले महीने जनवरी में पहला बड़ा त्योहार 14 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। वहीं सबसे पहला व्रत 2 जनवरी 2023 को पौष पुत्रदा एकादशी का रखा जाएगा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि, 8 मार्च को होली मनाई जाएगी। 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। वहीं 12 नवंबर 2023 को दीपावली का मनाया जाएगा। आइए विस्तार से जानते हैं साल 2023 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक के सभी व्रत और त्योहारों की तिथि...

जनवरी 2023 के व्रत-त्योहार

02 जनवरी 2023 - पौष पुत्रदा एकादशी 04 जनवरी 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 06 जनवरी 2023 - पौष पूर्णिमा व्रत 10 जनवरी 2023 - संकष्टी चतुर्थी 14 जनवरी 2023 - मकर संक्रांति, सूर्य उत्तरायण, लोहड़ी 15 जनवरी 2023 - पोंगल 18 जनवरी 2023 - षटतिला एकादशी व्रत 19 जनवरी 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण) 21 जनवरी 2023 - माघ अमावस्या 22 जनवरी 2023 - माघ गुप्त नवरात्रि शुरू 26 जनवरी 2023 - बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा 30 जनवरी 2023 - माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त

फरवरी 2023 के व्रत-त्योहार

01 फरवरी 2023 - जया एकादशी 02 फरवरी 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 05 फरवरी 2023 - रवि दास जयंती, माघ पूर्णिमा व्रत 09 फरवरी 2023 - संकष्टी चतुर्थी 13 फरवरी 2023 - कुम्भ संक्रांति 16 फरवरी 2023 - विजया एकादशी 18 फरवरी 2023 - महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण) 20 फरवरी 2023 - फाल्गुन अमावस्या

मार्च 2023 के व्रत-त्योहार

03 मार्च 2023 - आमलकी एकादशी 04 मार्च 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 07 मार्च 2023 - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत 08 मार्च 2023 - होली, धुलेंडी 11 मार्च 2023 - संकष्टी चतुर्थी 15 मार्च 2023 - मीन संक्रांति, खरमास शुरू 18 मार्च 2023 - पापमोचिनी एकादशी 19 मार्च 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण) 21 मार्च 2023 - चैत्र अमावस्या 22 मार्च 2023 - चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष शुरू, गुड़ी पड़वा 23 मार्च 2023 - चेटी चंड 30 मार्च 2023 - राम नवमी 31 मार्च 2023 - चैत्र नवरात्रि समाप्त

अप्रैल 2023 के व्रत-त्योहार

01 अप्रैल 2023 - कामदा एकादशी 03 अप्रैल 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 06 अप्रैल 2023 - हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत 09 अप्रैल 2023 - संकष्टी चतुर्थी 14 अप्रैल 2023 - मेष संक्रांति 16 अप्रैल 2023 - बरुथिनी एकादशी 17 अप्रैल 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण) 18 अप्रैल 2023 - मासिक शिवरात्रि 20 अप्रैल 2023 - वैशाख अमावस्या 22 अप्रैल 2023 - अक्षय तृतीया

मई 2023 के व्रत-त्योहार

01 मई 2023 - मोहिनी एकादशी 03 मई 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 05 मई 2023 - वैशाख पूर्णिमा व्रत 08 मई 2023 - संकष्टी चतुर्थी 15 मई 2023 - वृष संक्रांति, अपरा एकादशी 17 मई 2023 - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण) 19 मई 2023 - ज्येष्ठ अमावस्या 31 मई 2023 - निर्जला एकादशी

जून 2023 के व्रत-त्योहार

01 जून 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 04 जून 2023 - ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 07 जून 2023 - संकष्टी चतुर्थी 14 जून 2023 - योगिनी एकादशी 15 जून 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण), मिथुन संक्रांति 16 जून 2023 - मासिक शिवरात्रि 18 जून 2023 - आषाढ़ अमावस्या 20 जून 2023 - जगन्नाथ रथ यात्रा 29 जून 2023 - देवशयनी एकादशी

जुलाई 2023 के व्रत-त्योहार

01 जुलाई 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 03 जुलाई 2023 - गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत 04 जुलाई 2023 - सावन शुरू 06 जुलाई 2023 - संकष्टी चतुर्थी 10 जुलाई 2023 - पहला सावन सोमवार 13 जुलाई 2023 - कामिका एकादशी 14 जुलाई 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण) 15 जुलाई 2023 - मासिक शिवरात्रि 16 जुलाई 2023 - कर्क संक्रांति 17 जुलाई 2023 - श्रावण अमावस्या, दूसरा सावन सोमवार 29 जुलाई 2023 - पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई 2023 - तीसरा सावन सोमवार 30 जुलाई 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 29 जुलाई 2023 - चौथा सावन सोमवार

अगस्त 2023 के व्रत-त्योहार

01 अगस्त 2023 - पूर्णिमा व्रत 04 अगस्त 2023 - संकष्टी चतुर्थी 12 अगस्त 2023 - परम एकादशी 13 अगस्त 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण) 14 अगस्त 2023 - मासिक शिवरात्रि 16 अगस्त 2023 - अधिक मास अमावस्या 17 अगस्त 2023 - सिंह संक्रांति 19 अगस्त 2023 - हरियाली तीज 21 अगस्त 2023 - नाग पंचमी 27 अगस्त 2023 - श्रावण पुत्रदा एकादशी 28 अगस्त 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 29 अगस्त 2023 - ओणम 30 अगस्त 2023 - रक्षा बंधन 31 अगस्त 2023 - श्रावण पूर्णिमा व्रत

सितंबर 2023 के व्रत-त्योहार

02 सितंबर 2023 - कजरी तीज 03 सितंबर 2023 - संकष्टी चतुर्थी 06 सितंबर 2023 - जन्माष्टमी 10 सितंबर 2023 - अजा एकादशी 12 सितंबर 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण) 13 सितंबर 2023 - मासिक शिवरात्रि 14 सितंबर 2023 - भाद्रपद अमावस्या 18 सितंबर 2023 - हरतालिका तीज 19 सितंबर 2023 - गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव शुरू 25 सितंबर 2023 - संतान सप्तमी 25 सितंबर 2023 - परिवर्तिनी एकादशी 28 सितंबर 2023 - अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन 28 सितंबर 2023 - भाद्रपद पूर्णिमा व्रत

अक्टूबर 2023 के व्रत-त्योहार

02 अक्टूबर 2023 - संकष्टी चतुर्थी 06 अक्टूबर 2023 - जितिया व्रत 10 अक्टूबर 2023 - इन्दिरा एकादशी 11 अक्टूबर 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण) 12 अक्टूबर 2023 - मासिक शिवरात्रि 14 अक्टूबर 2023 - अश्विन अमावस्या 15 अक्टूबर 2023 - शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना 18 अक्टूबर 2023 - तुला संक्रांति 20 अक्टूबर 2023 - कल्परम्भ 21 अक्टूबर 2023 - नवपत्रिका पूजा 22 अक्टूबर 2023 - दुर्गा महाअष्टमी पूजा 23 अक्टूबर 2023 - दुर्गा महानवमी पूजा 24 अक्टूबर 2023 - दशहरा, दुर्गा विसर्जन 25 अक्टूबर 2023 - पापांकुशा एकादशी 26 अक्टूबर 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 28 अक्टूबर 2023 - अश्विन पूर्णिमा व्रत

नवंबर 2023 के व्रत-त्योहार

01 नवंबर 2023 - करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी 01 नवंबर 2023 - अहोई अष्टमी व्रत 09 नवंबर 2023 - रमा एकादशी 10 नवंबर 2023 - धनतेरस 12 नवंबर 2023 - दिवाली, नरक चतुर्दशी 13 नवंबर 2023 - कार्तिक अमावस्या 14 नवंबर 2023 - गोवर्धन पूजा, भाई दूज 19 नवंबर 2023 - छठ पूजा 21 नवंबर 2023 - अक्षय नवमी (आंवला नवमी) 23 नवंबर 2023 - देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी 27 नवंबर 2023 - कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2023 के व्रत-त्योहार

08 दिसंबर 2023 - उत्पन्ना एकादशी 10 दिसंबर 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण) 11 दिसंबर 2023 - मासिक शिवरात्रि 12 दिसंबर 2023 - मार्गशीर्ष अमावस्या 17 दिसंबर 2023 - विवाह पंचमी 23 दिसंबर 2023 - मोक्षदा एकादशी 24 दिसंबर 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 26 दिसंबर 2023 - मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत 30 दिसंबर 2023 - संकष्टी चतुर्थी (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts