Ferrari Amalfi Spider:भारत में आई फरारी की नई सुपरकार, दमदार स्पीड और लग्जरी फीचर्स से लैस

इटली की लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी Ferrari ने भारत में अपनी नई कन्वर्टिबल सुपरकार फरारी अमाल्फी स्पाइडर लॉन्च कर दी है। शानदार डिजाइन, जबरदस्त परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आई इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.6 करोड़ रखी गई है। नई अमाल्फी स्पाइडर अपने कूपे मॉडल से करीब ₹52 लाख महंगी है। Ferrari Amalfi Coupe की कीमत भारत में करीब ₹4.08 करोड़ है। कंपनी ने इस नई कन्वर्टिबल कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
3.3 सेकेंड में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार
फरारी अमाल्फी स्पाइडर को पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह सुपरकार महज 3.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कार का डिजाइन स्पोर्टी और एयरोडायनामिक रखा गया है, जिससे हाई स्पीड पर बेहतर बैलेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।
15.6 इंच डिजिटल डिस्प्ले और लग्जरी इंटीरियर
फरारी अमाल्फी स्पाइडर के केबिन में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बड़ा 15.6 इंच डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो ड्राइवर को जरूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराता है। कार में प्रीमियम इंटीरियर, हाई-क्वालिटी मटेरियल और ड्राइविंग को बेहतर बनाने वाले कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक नोट! RBI शुरू करेगा ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट का ट्रायल, 2027 में लॉन्च की तैयारी
ADAS से बढ़ेगी ड्राइविंग सेफ्टी
Ferrari ने इस सुपरकार में सुरक्षा के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS दिया है। इसमें कई हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
Ferrari Amalfi Spider के ADAS फीचर्स:
- अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल
- लेन कीप असिस्ट
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
इसके अलावा बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल के लिए इसमें 296 GTB से प्रेरित ABS Evo कंट्रोल यूनिट दी गई है।
ये भी पढ़ें: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक नोट! RBI शुरू करेगा ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट का ट्रायल, 2027 में लॉन्च की तैयारी
सुपरकार सेगमेंट में Ferrari का नया मॉडल
Ferrari Amalfi Spider कंपनी की उन कारों में शामिल है जो लग्जरी के साथ हाई परफॉर्मेंस का अनुभव देती हैं। कन्वर्टिबल रूफ के कारण यह कार खुले आसमान में ड्राइविंग का अलग अनुभव भी प्रदान करती है। भारत में लग्जरी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए Ferrari ने इस मॉडल को भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी कीमत और फीचर्स इसे देश की सबसे खास सुपरकार्स में शामिल करते हैं।












