Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात जैसा हादसा होने आशंका- नर्मदा नदी का मोरटक्का ब्रिज भी हुआ जर्जर,कांग्रेस ने वीडियो किया जारी

गुजरात जैसा हादसा होने आशंका- नर्मदा नदी का मोरटक्का ब्रिज भी हुआ जर्जर,कांग्रेस ने वीडियो किया जारी

इंदौर। गुजरात में बड़ोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूटने के बाद से मध्यदेश में नर्मदा नदी पर स्थित मोरटक्का ब्रिज पर मौत का ताडंव हो सकता हैं। मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने बताया कि इंदौर-खंडवा रोड पर इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर नर्मदा नदी के ऊपर बनाया गया पुल करीब 75 वर्ष पुराना हो गया है।जिसके उपयोग की सीमा भी लगभग समाप्त हो चुकी है। लेकिन करीब 1 किलोमीटर लंबे पुल के समानांतर नया ब्रिज अब तक नहीं बन पाने के कारण इंदौर से खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी समेत करीब 5 जिले के लाखों लोग रोज इसी पुल से गुजरने को मजबूर हैं।

महाराष्ट्र को जोड़ता हैं यह ब्रिज –

महाराष्ट्र को खंडवा के रास्ते मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले इसी पुल के ऊपर से रोज हजारों टन माल से लदे भारी-भरकम ट्रक और टैंकर गुजरते हैं। 2020 की बाढ़ में पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। सर्वे के लिए टीम गठित करके पुल की मजबूती जांचने के लिए इंदौर संभाग आयुक्त ने एसजीएसआईटीएस कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से जांच करने का फैसला किया था। एसजीएसआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. राकेश सक्सेना के मुताबिक प्रशासन द्वारा पत्र भेजा गया था कि ब्रिज की प्रेजेंट स्टेटस रिपोर्ट तैयार की जाए। इस मामले के लिए टीम गठित की गई थी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts