कोरोना वाइरसताजा खबरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Cases India : कोरोना के नए मामलों में आई कमी… लेकिन एक्टिव केस 60 हजार पार, गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,111 नए केस सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को 10,093 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं अब एक्टिव केस की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 9,111

एक्टिव केस : 60,313

कुल मामले : 4,48,27,226

कुल रिकवरी : 4,42,35,772

कुल मृत्यु : 5,31,141

कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.13% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.68 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 8.40% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.94% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना से 27 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना से 27 लोगों की मौत हुई है। इनमें गुजरात में 6, यूपी में 4, दिल्ली-राजस्थान में 3-3, महाराष्ट्र में 2, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में कोरोना के 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 6,313 लोग ठीक भी हुए हैं।

तीन राज्यों ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य है। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। वहीं केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Corona Cases India : देश में कोरोना के 10,093 नए मामले दर्ज, 24 घंटे में 23 लोगों की मौत; जानें पॉजिटिविटी रेट

संबंधित खबरें...

Back to top button