फरीदाबाद में बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से तीन भाई-बहनों की मौत

Follow on Google News
फरीदाबाद में बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से तीन भाई-बहनों की मौत
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बड़ा हादसा हो गया। सीकरी गांव में एक मकान का छज्जा गिरने से तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि वे तीनों छज्जे के नीचे बैठे थे, छज्जा जर्जर था और बारिश होने से ढह गया। मकान की हालत खराब होने के बावजूद उसने मकान किराए पर दिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला

पुलिस ने बताया कि इलाके में देर शाम बारिश हुई थी और इसी कारण छज्जा ढह गया। इलाके के लोग बच्चों को बचाने के लिए भागे, लेकिन छज्जा गिरने से वहां बहुत सारा मलबा इकट्ठा हो गया था और बच्चे उसके नीचे दब गए थे। इसके बाद मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, तीन भाई-बहनों की पहचान आकाश (10), मुस्कान (8) और आदिल (6) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार देर शाम छज्जे के नीचे बैठे थे।

मकान मालिक की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि बच्चों के पिता धर्मेंद्र कुमार ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर 58 पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मकान मालिक के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरीदाबाद के सेक्टर 58 पुलिस थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा- मकान मालिक को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह परिवार बिहार के शेखपुरा से है। ये भी पढ़ें- Hathras Stampede : हादसे के बाद भोले बाबा का पहला बयान, बोले- कोई भी उपद्रवी बख्शा नहीं जाएगा, शासन और प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts