PlayBreaking News

YouTube की पूर्व CEO सुसान वोज्स्की का कैंसर से निधन, कैंसर से थीं पीड़ित; सुंदर पिचाई बोले- अपनी प्रिय दोस्त को खोकर दुखी हूं

Follow on Google News
YouTube की पूर्व CEO सुसान वोज्स्की का कैंसर से निधन, कैंसर से थीं पीड़ित; सुंदर पिचाई बोले- अपनी प्रिय दोस्त को खोकर दुखी हूं
वॉशिंगटन। यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की का निधन हो गया है। वह लगभग 2 साल से कैंसर से जंग लड़ रही थीं, जिसके बाद उन्होंने शनिवार (10 अगस्त) को 56 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सुसान वोज्स्की के पति डेनिस ट्रॉपर ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके निधन की खबर दी। वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर दुख जताया है। सुसान डायने वोज्स्की एक अमेरिकी बिजनेस एग्जीक्यूटिव थीं। जिन्होंने 2014 से 2023 तक YouTube की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर काम किया था।

नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर से पीड़ित थीं सुसान

सुसान वोज्स्की के पति डेनिस ट्रॉपर ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'अत्यंत दुख के साथ मैं सुसान वोज्स्की के निधन की खबर साझा कर रहा हूं। 26 साल से मेरी पत्नी और हमारे पांच बच्चों की मां, 2 साल तक नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर से पीड़ित रहने के बाद आज हमें छोड़कर चली गई। सुसान न केवल मेरी सबसे अच्छी दोस्त और जीवन साथी थी, बल्कि एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व, एक प्यारी मां और कई लोगों की प्रिय मित्र थी। हमारे परिवार और दुनिया पर उनका प्रभाव अतुलनीय था। हम दुखी हैं, लेकिन उनके साथ बिताए समय के लिए आभारी हैं। कृपया हमारे परिवार को अपनी दुआओं में रखें, क्योंकि हम कठिन समय से गुजर रहे हैं।'

हम उन्हें बहुत याद करेंगे : सुंदर पिचाई

गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने X पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, 'दो साल तक कैंसर से पीड़ित रहने के बाद, मुझे मेरी प्रिय मित्र सुसान वोज्स्की को खोने से बहुत दुख हुआ है। वह Google के इतिहास में किसी अन्य व्यक्ति की तरह ही महत्वपूर्ण हैं, और उनके बिना दुनिया की कल्पना करना कठिन है। वह एक अविश्वसनीय व्यक्ति, लीडर और मित्र थीं, जिनका दुनिया पर जबरदस्त प्रभाव था और मैं अनगिनत गूगलर्स में से एक हूं, जो कह सकते हैं कि वे सुसान को जानते थे। हम उन्हें बहुत याद करेंगे, उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं। रेस्ट इन पीस सुसान।'

कौन थीं सुसान वोज्स्की

सुसान डायने वोज्स्की एक अमेरिकी बिजनेस एग्जीक्यूटिव थीं। जिन्होंने 2014 से 2023 तक YouTube की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर काम किया था। उन्होंने Google और इसकी मूल कंपनी, अल्फाबेट के सलाहकार के रूप में भी काम किया। साल 1998 में Google के जन्म से ही सुसान का कंपनी के साथ गहरा संबंध था। सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने Google सर्च इंजन को विकसित करने के लिए सुसान का ही गैराज किराए पर लिया था। वह 1999 में कंपनी की 16वीं कर्मचारी के रूप में Google में शामिल हुईं। सुसान ने $1.65 बिलियन में Google द्वारा YouTube के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके बाद इस वीडियो प्लेटफॉर्म के व्यूअर बेस को 2.5 बिलियन मंथली तक बढ़ा दिया। ये भी पढ़ें- यूट्यूब की पूर्व CEO के बेटे की मौत : यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला शव, दादी बोलीं – मार्को ने कोई ड्रग लिया था; रिपोर्ट आने में लगेंगे 30 दिन ये भी पढ़ें- ब्राजील में प्लेन क्रैश : एक मिनट में 17 हजार फीट नीचे गिरा, 62 लोगों की मौत; साओ पाउलो के विन्हेडो शहर में हुआ हादसा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts