रेप केस में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, कोर्ट में फूट-फूटकर रोया, 2 अगस्त को सजा का ऐलान

पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के एक गंभीर मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया है। फैसला सुनते ही रेवन्ना अदालत में फूट-फूटकर रोने लगा और बाहर निकलते वक्त भी उसकी आंखों में आंसू थे। कोर्ट अब 2 अगस्त 2025 को सजा की अवधि का ऐलान करेगी।
Follow on Google News
रेप केस में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, कोर्ट में फूट-फूटकर रोया, 2 अगस्त को सजा का ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के एक गंभीर मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया है। फैसला सुनते ही रेवन्ना अदालत में फूट-फूटकर रोने लगा और बाहर निकलते वक्त भी उसकी आंखों में आंसू थे। कोर्ट अब 2 अगस्त 2025 को सजा की अवधि का ऐलान करेगी।

    सिर्फ 14 महीने में आया फैसला

    रेवन्ना के खिलाफ यह केस महज 14 महीने पहले दर्ज हुआ था, और इतनी जल्दी फैसला आना एक अहम बात मानी जा रही है। कोर्ट ने सात महीनों में ट्रायल पूरा किया।

    घरेलू सहायिका ने लगाए थे गंभीर आरोप

    यह केस मैसूरु के केआर नगर की एक घरेलू सहायिका की शिकायत पर दर्ज हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद ने दो बार उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।

    साड़ी बनी सबसे बड़ा सबूत

    पीड़िता ने घटना के वक्त पहनी साड़ी को सबूत के तौर पर संभाल कर रखा था। जांच में उस पर स्पर्म के निशान मिले, जो इस केस में निर्णायक सबूत बन गया। अदालत में साड़ी को पेश किया गया और फॉरेंसिक जांच से भी यह पुष्टि हुई।

    123 सबूत, 23 गवाह, 2,000 पन्नों की चार्जशीट

    इस केस की जांच CID की विशेष टीम ने की। जांच की अगुआई इंस्पेक्टर शोभा ने की, कुल 123 सबूत जुटाए गए। 23 गवाहों की गवाही अदालत में दर्ज हुईचार्जशीट करीब 2,000 पन्नों की थी। 

    आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं में दोषी

    प्रज्वल रेवन्ना पर IPC और IT एक्ट की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट ने उन्हें दोषी करार दिया। अब सबकी नजर 2 अगस्त को होने वाली सजा के ऐलान पर टिकी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts