ऑटोमोबाइलराष्ट्रीय

EV Yatra Portal : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया ईवी यात्रा पोर्टल, चार्जिंग स्टेशंस की मिलेगी जानकारी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर इन-व्हीकल नेविगेशन की सुविधा के लिए ईवी यात्रा पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल आपको करीबी ईवी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी देगा। इसे ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा विकसित किया गया है। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह के दौरान इस पोर्टल को राजधानी दिल्ली में लॉन्च किया गया।

स्वच्छ हवा मानव अधिकार

मुर्मू ने कहा- यह सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है कि आने वाली पीढ़ियां प्रदूषण मुक्त वातावरण में सांस लें। अच्छी तरह से प्रगति करें और स्वस्थ जीवन जियें। स्वच्छ हवा में सांस लेना मनाव अधिकार है। पर्यावरण की रक्षा कर हम कई मनाव अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा- हालांकि भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन विश्व औसत के एक तिहाई से भी कम है, लेकिन एक जिम्मेदार देश के रूप में भारत पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि सीओपी-26 में भारत ने लाइफस्टाइल फॉर एनवायर्नमेंट का संदेश दिया था, जिसमें विश्व समुदाय से इको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल अपनाने का आग्रह किया गया था। भारतीय संस्कृति और परंपरा में हमारी जीवनशैली हमेशा लाइफ के संदेश के अनुरूप रही है। प्रकृति का सम्मान करना, प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद न करना और प्राकृतिक संपदा को बढ़ाने के उपाय करना ऐसी जीवन शैली का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि भारत आगे बढ़ने के लिए प्रयास कर रहा है। पूरा विश्व इस तरह जीवन शैली अपनाने की दिशा में है।

संबंधित खबरें...

Back to top button