PlayBreaking News

रायसेन: फर्नीचर बिल पास करने के बदले 5 हजार की रिश्वत लेते बेगमगंज के रेंजर अरविंद अहिरवार गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू की वायस रिकार्डिंग में पहले 10 हजार और फिर 5 हजार रुपए मांगने की पुष्टि के बाद सरकारी निवास में घूस लेते पकडे गए
Follow on Google News
फर्नीचर बिल पास करने के बदले 5 हजार की रिश्वत लेते बेगमगंज के रेंजर अरविंद अहिरवार गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल।  फर्नीचर बिल पास करने के बदले 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) की टीम ने बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार को पकड़ा है। आरोपी रेंजर अपने सरकारी निवास में ही बुधवार शाम को रिश्वत ले रहा था। 

    फर्नीचर व्यवसायी ने की थी रिश्वत मांगने की शिकायत

    रिश्वत मांगने की शिकायत ईओडब्ल्यू एसपी कार्यालय भोपाल में आवेदक शकील अहमद, निवासी बेगमगंज, जिला रायसेन ने की थी। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता का सुपर ट्रेडर्स के नाम से फर्नीचर का व्यवसाय है। फर्नीचर के बिल पास करने के लिए आवेदन किया गया, तो रेंजर अहिरवार ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इस पर ईओडब्ल्यू से वायस रिकॉर्डर दिया गया, जिसमें दर्ज बातचीत में रिश्वत की मांग स्पष्ट थी। इसी बीच जिस कर्मचारी के माध्यम से रिश्वत दी जानी थी, उसका रिटायरमेंट हो गया। इसके बाद नए सिरे से ईओडब्ल्यू ने वायस रिकार्डिंग करवाई, जिसमें रेंजर ने साफ कहा कि अभी पांच हजार कर दो। 

    रिश्वत स्वीकारते ही ईओडब्ल्यू ने पकड़ा

    बुधवार शाम को रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में सरकारी निवास पर जैसे ही रेंजर अरविंद अहिरवार ने रिश्वत स्वीकारी, वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम डीएसपी पंकज गौतम के नेतृत्व में पहुंची 10 सदस्यीय टीम ने पकड़ लिया। आरोपी रेंजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts