Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

EOW Raid : फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर छापा, दफ्तर में भी जांच के लिए पहुंचे अधिकारी, 20-25 सदस्यों की टीम कर रही जांच

EOW Raid : फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर छापा, दफ्तर में भी जांच के लिए पहुंचे अधिकारी, 20-25 सदस्यों की टीम कर रही जांच
भोपाल/सीहोर। मध्य प्रदेश में आर्थिक अपराध अन्वेशन ब्यूरो (EOW) राजधानी भोपाल और सीहोर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट के दफ्तर और सीहोर रोड स्थित फैक्ट्री में दबिश दी है। बुधवार तड़के ईओडब्ल्यू की 20 सदस्यीय टीम ने फैक्टरी में छापा मारा। कुल 5 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। फर्जी तरीके से डेयरी फूड प्रोडक्ट को विदेश भेजने का आरोप है। अधिकारी फैक्ट्री में जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

सीहोर के प्लांट पर भी जांच जारी

EOW की एक टीम ने सीहोर जिले के पिपलियामीरा गांव स्थित गायत्री पनीर फैक्ट्री में दबिश दी है। ईओडब्ल्यू के अफसर 10 से 12 गाडियों के काफिले के साथ आए हैं। फैक्ट्री आते ही टीम के अफसर फैक्ट्री के अंदर चले गए। यहां 20 से अधिक अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। फैक्ट्री के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। कुछ दिन पहले इस फैक्ट्री की सील किया गया था।

फैक्ट्री के मालिक के घर पर भी रेड

वहीं फैक्ट्री मालिक के सीहोर क्रिसेंट रेसिडेंसी स्थित घर पर भी छापा मारा है, यहां भी ईओडब्ल्यू की टीम के करीब 8 से 10 सदस्य पहुंचे हैं। फिलहाल फैक्ट्री और मालिक के घर पर कार्रवाई जारी है। https://x.com/psamachar1/status/1818536374317830362/ ये भी पढ़ें- Sagar News : मां और दो बेटियों की हत्या, पुलिस कंट्रोल रूम के पास घर में मिले खून से लथपथ शव
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts