जबलपुरमध्य प्रदेश

सिवनी में उल्टी-दस्त का प्रकोप, एक महिला की मौत; 50 से ज्यादा लोग बीमार

मप्र में सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड घंसौर के तहत आने वाले गांव अगरिया में लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए हैं। यहां लगभग 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। वहीं बीमारों को इलाज के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक वृद्धा की मौत हो गई है।

बारिश का पानी कुएं में भरा जाता है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अगरिया गांव में पानी का अभाव है। जिसके चलते बारिश का पानी कुएं में भरा जाता है। लोग इसे पीने के उपयोग में ले रहे हैं। अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था करते हैं। वहीं ये दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने की बात सामने आ रही है। जिसकी जांच की जा रही है।

सिवनी से स्वास्थ्य टीम रवाना

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में बीमारों को भर्ती किया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सिवनी से स्वास्थ्य दल भी घंसौर के लिए रवाना हो गया है। जहां बीमारों का बेहतर ईलाज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कई बीमारों के परिजन अपने वाहनों से जबलपुर मेडिकल, कुछ लोग सिवनी जिला अस्पताल एवं कुछ सिविल अस्पताल लखनादौन ले गए हैं। जहां उनका बेहतर इलाज कराएंगे।

दूषित पानी पीने से हुई घटना

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.भारती सोनकेशरिया ने बताया कि अगरिया ग्राम से सूचना मिली थी कि उल्टी दस्त से लोग बीमार हैं। 20 से अधिक लोग बीमार अस्पताल आ चुके हैं। बाकी के लिए टीम भेजी गई है। संभवतः दूषित पानी पीने से यह घटना हो सकती है।

ये भी पढ़ें : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- MP में कांग्रेस को दो लोग चला रहे हैं काटू और छाटू, ओवैसी को लेकर कही ये बात

जल आवर्धन योजना बंद है

ग्राम में एवं आसपास जल आवर्धन योजना बंद है। जिसके कारण पीने के पानी का अभाव है। लोग मजबूरी में कुएं तथा अन्य जगह से पीने के पानी की व्यवस्था करते हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button