🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

आजादी की अनसुनी कहानी लेकर आ रही ‘The Revolutionaries’, 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 11 सितंबर 2026 को होगा। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा सीरीज रास बिहारी बोस, सचिंद्र नाथ सान्याल, प्रतिभा लाहिरी और बाघा जतिन जैसे क्रांतिकारियों की अनसुनी कहानी दिखाएगी। सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Follow on Google News
आजादी की अनसुनी कहानी लेकर आ रही ‘The Revolutionaries’, 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
The Revolutionaries - Prime Video

भारत की आजादी की लड़ाई के कुछ अनसुने और भूले-बिसरे अध्याय अब पर्दे पर दिखाई देंगे। प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित हिंदी सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 11 सितंबर 2026 को होगा। सीरीज को भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया जाएगा।

चार क्रांतिकारियों की कहानी

‘द रिवोल्यूशनरीज’ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड ड्रामा है। कहानी चार युवा क्रांतिकारियों- रास बिहारी बोस, सचिंद्र नाथ सान्याल, प्रतिभा लाहिरी और बाघा जतिन के इर्द-गिर्द घूमती है। ये वो युवा थे, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हथियारबंद संघर्ष का रास्ता चुना और देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। सीरीज में उनके संघर्ष, दोस्ती, बलिदान, विश्वासघात और आजादी के लिए लिए गए कठिन फैसलों को दिखाया जाएगा।

भुवन बाम समेत ये कलाकार आएंगे नजर

सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा जैसन शाह, पाओली डैम और तोता रॉय चौधरी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। भुवन बाम रास बिहारी बोस, रोहित सराफ सचिंद्र नाथ सान्याल, प्रतिभा रांटा प्रतिभा लाहिरी और गुरफतेह पीरजादा बाघा जतिन की भूमिका में दिखाई देंगे।

निखिल आडवाणी ने किया निर्देशन

‘द रिवोल्यूशनरीज’ को मशहूर फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने क्रिएट और डायरेक्ट किया है। सीरीज का निर्माण एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले मनीषा आडवाणी और मधु भोजवानी ने किया है। सीरीज की कहानी संजीव सान्याल की चर्चित किताब ‘Revolutionaries: The Other Story of How India Won Its Freedom’ से प्रेरित है। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले संयुक्ता चावला शेख, अक्षिता वाधवाना, शोभित नारंग और रुतवी मेहता ने तैयार किया है।

सिर्फ इतिहास नहीं, रोमांच और भावनाओं का सफर

‘द रिवोल्यूशनरीज’ सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं को दिखाने वाली सीरीज नहीं है। इसमें चारों क्रांतिकारियों की व्यक्तिगत जिंदगी, उनके रिश्ते, दोस्ती, साहस और बलिदान को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है। सीरीज का फोकस इस बात पर है कि कैसे कुछ युवा देश की आजादी के लिए ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ खड़े हुए और एक बड़े सशस्त्र आंदोलन की नींव तैयार करने की कोशिश की।

कई भाषाओं में होगी उपलब्ध

‘द रिवोल्यूशनरीज’ का प्रीमियर 11 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में डब किया जाएगा। वहीं अंग्रेजी समेत कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में सबटाइटल भी उपलब्ध होंगे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts