Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुन्ना भैया की वापसी से मचेगा बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बंपर ओपनिंग का अनुमान

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दिव्येंदु की मुन्ना भैया के रूप में वापसी और फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस उम्मीदें बढ़ा दी हैं। फिल्म के पहले दिन ₹18-22 करोड़ नेट कमाने का अनुमान है। जन्माष्टमी की छुट्टी और बिना बड़ी हिंदी रिलीज का फायदा भी फिल्म को मिल सकता है।
मुन्ना भैया की वापसी से मचेगा बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बंपर ओपनिंग का अनुमान
Mirzapur: The Movie

मुंबई। लंबे समय से चर्चा में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। OTT की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी में शामिल ‘मिर्जापुर’ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसकी ओपनिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

थिएटर्स में पहली बार दिखेगी ‘मिर्जापुर’ की दुनिया

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के तौर पर देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इसकी कहानी और किरदारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब यही कहानी बड़े पर्दे पर नए अंदाज में देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर सिर्फ शहरी इलाकों में ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों और ग्राउंड लेवल पर भी अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है।

मुन्ना भैया की वापसी सबसे बड़ा आकर्षण

फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक दिव्येंदु की मुन्ना भैया के किरदार में वापसी है। सीरीज में मुन्ना भैया का किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है। यही वजह है कि फैंस फिल्म में उनके किरदार को दोबारा देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। मुन्ना भैया की वापसी फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज के लिए बड़ा प्लस पॉइंट मानी जा रही है।

एडवांस बुकिंग को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को लेकर बने बज़ का असर प्री-सेल्स पर दिखाई दे रहा है। फिल्म को लेकर न्यूट्रल ऑडियंस के बीच भी सकारात्मक माहौल बन रहा है। ऐसे में रिलीज के करीब आते-आते बुकिंग में और तेजी आने की उम्मीद है।

Breaking News

शुक्रवार को नहीं है कोई बड़ी हिंदी फिल्म

फिल्म के लिए रिलीज डेट भी काफी फायदेमंद मानी जा रही है। 4 सितंबर को कोई दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को देशभर में ज्यादा स्क्रीन्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा भी फिल्म की कमाई को मिल सकता है।

पहले दिन ₹18-22 करोड़ की कमाई का अनुमान

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपनिंग को लेकर शुरुआती अनुमान काफी मजबूत हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के पहले दिन ₹18 से ₹22 करोड़ नेट कमाने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर फिल्म इस अनुमान के मुताबिक प्रदर्शन करती है तो यह बॉलीवुड की टॉप A-rated ओपनर्स की लिस्ट में छठे स्थान तक पहुंच सकती है। वहीं अगर फिल्म करीब ₹22 करोड़ की ओपनिंग करती है तो यह लिस्ट में चौथे स्थान तक पहुंच सकती है।

गुरमीत सिंह ने किया है निर्देशन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts