Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मनोज बाजपेयी का ‘लास्ट मैन इन टावर’ टीजर आउट, 11 सितंबर को अक्षय-सैफ से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘लास्ट मैन इन टावर’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। 55 सेकंड के टीजर में अभिनेता रिटायर्ड स्कूल टीचर के किरदार में नजर आ रहे हैं। राणा दग्गुबाती द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ से होगा।
मनोज बाजपेयी का ‘लास्ट मैन इन टावर’ टीजर आउट, 11 सितंबर को अक्षय-सैफ से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश
Last Man In Tower Teaser Out

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही बड़े पर्दे पर एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लास्ट मैन इन टावर’ का टीजर रिलीज हो गया है। करीब 55 सेकंड के इस टीजर में मनोज बाजपेयी एक रिटायर्ड स्कूल टीचर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। टीजर सामने आने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

‘लास्ट मैन इन टावर’ का टीजर रिलीज

मनोज बाजपेयी की फिल्म का टीजर गुरुवार को स्पिरिट मीडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। एक मिनट से भी कम समय के इस टीजर में मनोज एक रिटायर्ड स्कूल टीचर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत में मनोज का किरदार बिल्डिंग की छत पर खड़ा दिखाई देता है। वह अपनी कुछ परेशानियों और शिकायतों के बारे में बात करता नजर आता है। इसके बाद कहानी में तनाव बढ़ता हुआ दिखाई देता है।

अपनी ही कम्यूनिटी के खिलाफ खड़े होंगे मनोज

फिल्म की कहानी मनोज बाजपेयी के किरदार के आसपास घूमती है। टीजर में दिखाया गया है कि उनका किरदार अपनी ही कम्यूनिटी के खिलाफ खड़ा हो जाता है। इस वजह से उसे विरोध और मजाक का सामना करना पड़ता है। हालांकि, तमाम विरोध के बावजूद वह अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं होता। टीजर में दिव्या दत्ता और बोमन ईरानी की भी झलक देखने को मिलती है। मनोज अपने स्टूडेंट्स को जिंदगी में सही फैसला लेने की सलाह देते हुए नजर आते हैं।

Entertainment

राणा दग्गुबाती ने किया है प्रोड्यूस

‘लास्ट मैन इन टावर’ को साउथ अभिनेता राणा दग्गुबाती प्रोड्यूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस स्पिरिट मीडिया के जरिए इस फिल्म का निर्माण किया है। साल 2025 में शुरू हुई यह फिल्म स्पिरिट मीडिया की पहली हिंदी फीचर फिल्म बताई जा रही है। यह फिल्म मशहूर लेखक अरविंद अडिगा के उपन्यास ‘लास्ट मैन इन टावर’ पर आधारित है। फिल्म की कहानी सूनी तारापोरवाला ने लिखी है।

11 सितंबर को अक्षय-सैफ से होगा मुकाबला

फिल्म का निर्देशन बेन रेखी ने किया है। ‘लास्ट मैन इन टावर’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी तारीख को अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर मनोज बाजपेयी और अक्षय कुमार-सैफ अली खान के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts