PlayBreaking News

Kargil Vijay Diwas 2026 :शेरशाह से लेकर LOC:Kargil तक... कारगिल युद्ध पर बनीं ये फिल्में हर भारतीय को देखनी चाहिए

कारगिल विजय दिवस पर जानिए उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो 1999 के कारगिल युद्ध और भारतीय सैनिकों की वीरता पर आधारित हैं। शेरशाह, एलओसी: कारगिल, लक्ष्य, गुंजन सक्सेना, मौसम और धूप जैसी फिल्में देशभक्ति का जज्बा जगाती हैं और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देती हैं।
Follow on Google News
शेरशाह से लेकर LOC:Kargil तक... कारगिल युद्ध पर बनीं ये फिल्में हर भारतीय को देखनी चाहिए
Kargil Vijay Diwas 2026

Kargil Vijay Diwas 2026। हर साल 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस मनाता है। यह दिन 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। इस मौके पर अगर आप देशभक्ति से जुड़ी फिल्में देखना चाहते हैं, तो बॉलीवुड की ये फिल्में आपको कारगिल युद्ध के साहस, संघर्ष और बलिदान की सच्ची कहानी से रूबरू कराएंगी।

1. शेरशाह (Shershaah)

साल 2021 में रिलीज हुई 'शेरशाह' कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म है। कारगिल युद्ध में उनके अदम्य साहस और बलिदान को इस फिल्म में बेहद भावुक तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया है।

2. गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

साल 2020 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय वायु सेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना की कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी बहादुरी और सेवा से इतिहास रचा। इसमें जाह्नवी कपूर, अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

3. एलओसी: कारगिल (LOC: Kargil)

जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी 'एलओसी: कारगिल' कारगिल युद्ध पर आधारित सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में युद्ध के कई वास्तविक अभियानों और भारतीय सैनिकों की वीरता को दिखाया गया है। इसमें संजय दत्त, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी, अक्षय खन्ना और संजय कपूर जैसे कई बड़े कलाकार नजर आते हैं।

4. लक्ष्य (Lakshya)

ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत 'लक्ष्य' एक ऐसे युवा की कहानी है, जो जिंदगी का मकसद खोजते हुए भारतीय सेना में शामिल होता है और कारगिल युद्ध का हिस्सा बनता है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज भी युवाओं को प्रेरित करती है।

Kargil Vijay Diwas

5. मौसम (Mausam)

शाहिद कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'मौसम' एक प्रेम कहानी है, जिसकी पृष्ठभूमि में कारगिल युद्ध भी दिखाया गया है। फिल्म में शाहिद कपूर भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट की भूमिका निभाते हैं, जिन्हें युद्ध में भेजा जाता है। इसका निर्देशन पंकज कपूर ने किया है।

6. धूप (Dhoop)

अश्विनी चौधरी के निर्देशन में बनी 'धूप' कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन अनुज नैयर और उनके परिवार की भावनात्मक कहानी पर आधारित है। फिल्म में ओम पुरी, रेवती, गुल पनाग और संजय सूरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म शहीदों के परिवारों के संघर्ष और सम्मान को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है।

कारगिल विजय दिवस का महत्व

26 जुलाई सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। कारगिल युद्ध पर बनी ये फिल्में न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि देश के उन वीर सैनिकों की याद भी दिलाती हैं, जिन्होंने भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं, तो कारगिल विजय दिवस पर इन्हें जरूर अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts