किशोर कुमार को अब तक नसीब नहीं हुआ पद्मश्री, सिंगर सोनू निगम भड़के, शेयर किया वीडियो

Follow on Google News
किशोर कुमार को अब तक नसीब नहीं हुआ पद्मश्री, सिंगर सोनू निगम भड़के, शेयर किया वीडियो
25 जनवरी को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार विनर्स की घोषणा की, जिसमें संगीत जगत से भी कई नाम शामिल थे। घोषणा के बाद सिंगर सोनू निगम ने इस लिस्ट पर सवाल उठाते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो का कैप्शन उन्होंने दिया- ‘भारत और इसके लंबित पद्म पुरस्कार।’ इस वीडियो में उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे कई सिंगर्स है, जिन्होंने लोगों को इंस्पायर किया है। लेकिन अब तक उन्हें पुरस्कार नहीं मिला।  

किशोर कुमार को अब तक नसीब नहीं हुआ पद्मश्री

सोनू निगम ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘दो ऐसे गायक जिन्होंने पूरी दुनिया के सिंगर्स को इंस्पायर किया है। एक को तो हमने पद्मश्री पर ही सिमटा दिया है। वो हैं मोहम्मद रफी साहब। एक हैं जिन्हें पद्मश्री भी नसीब नहीं हुआ है, किशोर कुमार जी। मरणोपरांत अवॉर्ड मिल रहा है ना’

अलका, श्रेया और सुनिधि भी इसके हकदार- सोनू निगम 

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए सोनू निगम ने कहा -‘और जो जीवित हैं उनमें से अलका याग्निक जी का करियर इतना लंबा और कमाल का रहा। उन्होंने भी कुछ नहीं मिला है। श्रेया घोषाल बहुत समय से अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं। सुनिधि चौहान ने अपनी अलग सी आवाज से पूरी जेनरेशन को इंस्पायर किया है। इन्हें भी अवॉर्ड नहीं मिला है।’

शारदा सिन्हा और पंकज उधास को मरणोपरांत मिला सम्मान

25 जनवरी को केंद्र सरकार द्वारा 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। कला की क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए लोक गायिका शारदा सिन्हा, पंकज उधास, अरिजीत सिंह के नाम भी इसमें शामिल थे। इसमें शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पंकज उधास को पद्म भूषण देने की घोषणा हुई। वहीं, लिविंग लीजेंड अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

सोनू निगम को मिल चुका पद्मश्री

स्टेज सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सोनू निगम को ‘मॉर्डन रफी’ का खिताब मिला है। उन्होंने अपने करियर में 32 से अधिक भाषाओं में करीब 6,000 गाने गाए हैं। उनकी बेहतरीन गायकी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। साल 2022 में सोनू निगम को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts