Chhaava BoxOffice Collection : 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई छावा, बनी इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, जवान और पठान को छोड़ सकती है पीछे 

Follow on Google News
Chhaava BoxOffice Collection : 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई छावा, बनी इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, जवान और पठान को छोड़ सकती है पीछे 
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा ने कई रिकार्ड्स को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसके साथ ये इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। साथ ही यह 2025 की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने रिलीज के 23 दिनों के अंदर कमाई के इस आकड़ें को छू लिया है। सैकनिल्क की वेबसाइट के मुताबिक फिल्म 'छावा' ने हिंदी बेल्ट में 503.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं तेलुगु में 5.5 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। इसके बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 509.05 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 691 करोड़ का है। 

तरन आदर्श ने दी 22वें दिन के कमाई की जानकारी 

फिल्म छावा ने अपने रिलीज के 22वें दिन 6.30 करोड़ की कमाई की। इसके बाद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए छावा के लेटेस्ट कलेक्शन की जानकारी दी। इस कलेक्शन के बाद छावा का कलेक्शन 502.70 करोड़ रुपए हो गया था। 

पठान और जवान  रिकार्ड्स को तोड़ सकती है छावा  

फिल्म छावा अब उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने भारत में 500 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस लिस्ट में पुष्पा 2 (हिंदी वर्जन), जवान, स्त्री 2, गदर 2, पठान, बाहुबली 2 (हिंदी वर्जन) और रणबीर कपूर की एनिमल जैसी फिल्में भी शामिल हैं।  लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 7 मार्च को तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया, जहां पहले दिन इसका कलेक्शन 2.63 करोड़ रुपए रहा। अब छावा धीरे-धीरे जवान, पठान, स्त्री 2 और एनिमल जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

पीएम मोदी भी कर चुके हैं फिल्म की तारीफ

फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विक्की की फिल्म छावा की तारीफ की थी। नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में बोलते हुए पीएम ने मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों में महाराष्ट्र के योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा था- इन दिनों तो, छावा की धूम मची हुई है।

ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में फिल्म छावा 

फिल्म छावा  रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। 22 जनवरी को ट्रेलर लॉन्च के बाद, विक्की कौशल द्वारा निभाए गए छत्रपति संभाजी महाराज के डांस सीन पर नाराजगी जताई गई, जिसमें पूर्व सांसद संभाजी राजे छत्रपति ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके अलावा, फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगे। गणोजी और कान्होजी शिर्के के किरदारों को लेकर विवाद के बाद उनके वंशजों ने फिल्म का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने माफी भी मांगी। साथ ही ये स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। छावा की कहानी शिवाजी सावंत की नॉवेल पर आधारित है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा और डायना पेंटी भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता का हार्ट अटैक से निधन, वैवाहिक कार्यक्रम में आया अटैक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts