Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP पंचायत चुनाव निरस्त: ट्रेनिंग कैंसिल होने का मैसेज नहीं मिलने पर सेंटर्स पर पहुंचे कर्मचारी

Follow on Google News
भोपाल। MP में पंचायत चुनाव निरस्त हो चुके हैं। मंलवार को राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव टालने का एलान कर दिया है। लेकिन भोपाल में बुधवार सुबह सैकड़ों कर्मचारी मैसेज न मिलने से ट्रेनिंग लेने के लिए सेंटर्स पर पहुंच गए। तब पता चला कि ट्रेनिंग कैंसिल हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निरस्त किया चुनाव

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेन्स में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव निरस्त करने के बाद सचिव बीएस जामोद ने कहा कि कानूनी राय के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। इसी बीच करीब 3800 अधिकारी-कर्मचारियों की 3 दिन की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई। बता दें कि इसके पहले ही अधिकांश अधिकारी-कर्मचारियों के पास 29 दिसंबर को सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक ट्रेनिंग के लिए मैसेज पहुंच गए थे। इसलिए कई कर्मचारी बुधवार सुबह 10 बजे से ही सेंटरों पर पहुंच गए। जहां उन्हें पता चला कि ट्रेनिंग भी निरस्त हो गई है। इसकी जानकारी पहले नहीं देने पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई।

1200 से अधिक कर्मचारियों की होनी थी ट्रेनिंग

पंचायत चुनाव को लेकर 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। 28 दिसंबर से गांधी मेडिकल कॉलेज, मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल टीटी नगर, शासकीय कमला नेहरू कन्या उमावि टीटी नगर और कुक्कुट भवन वैशाली नगर में ट्रेनिंग शुरू हुई थी। वहीं दूसरे दिन 29 दिसंबर को 1200 से अधिक कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाना थी। जो कि पंचायत चुनाव निरस्त होने के साथ निरस्त कर दी गई।

ट्रेनिंग कैंसिल का मैसेज भेजा गया था

ट्रेनिंग की जानकारी को लेकर अफसरों का तर्क है कि चुनाव कैंसिल होने से मंगलवार रात में ही कर्मचारियों को मैसेज भिजवा दिए थे। किसी कारण मैसेज नहीं देखा हो और इसके चलते वे सेंटरों पर पहुंचे हो। ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी हमने सूचना चस्पा दी थी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts