राष्ट्रीय

कानपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंदौर जा रहा था विमान

इंदौर जा रही एक इंडिगो फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण कानपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि कानपुर से इंदौर जा रहा इंडिगो का विमान शुक्रवार को टेकऑफ नहीं कर सका। विमान का इंजन रनवे पर पहुंचने के बाद खराब हो गया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। इंडिगो की ओर से ये जानकारी दी गई है।

विमान से क्रिकेटर्स को जाना था इंदौर

दरअसल, कानपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खेलने पहुंचे क्रिकेटर्स भी विमान में सवार थे। विमान से क्रिकेटर्स को इंदौर जाना था। विमान के रनवे पर खड़े होने से अन्य विमानों के लैंडिंग में परेशानी हो गई। मुंबई से पहुंचा एक विमान भी हवा में चक्कर काटता रहा। इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट भी कई घंटे बाद चकेरी एयरपोर्ट पर उतरी।

ये भी पढ़ें- बाल-बाल बचे PAK के पूर्व पीएम इमरान खान, उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; ये है वजह

बता दें कि इंडिगो ने मुंबई फ्लाइट को निरस्त करके उसमें क्रिकेट खिलाड़ियों को बिठाकर इंदौर के लिए रवाना किया। इस दौरान एकाएक मुंबई की फ्लाइट निरस्त होने से वहां जाने वाले यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इंडिगो प्रबंधन यात्रियों को शांत कराने में जुटा रहा।

ये भी पढ़ें- भोपाल में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई से लखनऊ जा रहे यात्री की तबीयत बिगड़ी

इससे पहले 11 सितंबर को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 180 यात्रियों को लेकर उड़े इंडिगो के विमान को रनवे पर जगह न मिलने के कारण सूरत में लैंड कराया गया था।

ये भी पढ़ें- गोवा से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आई तकनीकी खराबी, नौसेना की मदद से यात्रियों को उतारा

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button