Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एलन मस्क ने ‘ओपन एआई’ के खिलाफ केस दायर किया

एलन मस्क ने ‘ओपन एआई’ के खिलाफ केस दायर किया
लॉस एंजिलिस। मशहूर इंडस्ट्रलिस्ट एलन मस्क ने ‘ओपन एआई’ और इसके दो संस्थापकों-सैम ऑल्टमैन तथा ग्रेग ब्रॉकमैन के खिलाफ मुकदमा दायर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘चैटजीपीटी’ निर्माता ने मुनाफा कमाने के बजाय जनता की भलाई के लिए काम करने के अपने मूल उद्देश्यों से विश्वासघात किया है। नॉर्दर्न कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में दायर मुकदमे में मस्क के मामले को परोपकारिता बनाम लालच बताया गया है। मुकदमे में नामित ऑल्टमैन और अन्य लोगों ने जानबूझकर मस्क को धोखा दिया और एआई से उत्पन्न अस्तित्वगत खतरों के बारे में मस्क की मानवीय चिंताओं को दरकिनार किया। मस्क ने 2015 में ओपनएआई की स्थापना होने पर सबसे पहले इसमें निवेश किया था और वह ऑल्टमैन के साथ इसके बोर्ड के सह-अध्यक्ष हैं। मुकदमे में मस्क ने कहा कि उन्होंने लाखों रुपए निवेश किए और ओपनएआई के लिए शीर्ष एआई रिसर्च वैज्ञानिकों की भर्ती की।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts