Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Naxalites Surrender : सुकमा में तीन महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 4 पर था इनाम

Naxalites Surrender : सुकमा में तीन महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 4 पर था इनाम
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को 8 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से चार के सिर पर कुल 5 लाख रुपए का इनाम था। आठ नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। देश में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में तेजी से माओवादियों के सरेंडर करने की संख्या बढ़ती जा रही है।

पुनर्वास अभियान से हुए प्रभावित

एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों और अमानवीय तथा खोखली माओवादी विचारधारा के प्रति निराशा व्यक्त की। अधिकारी ने बताया कि वे राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘पूना नर्कोम' (नई सुबह, नई शुरुआत) से भी प्रभावित हुए थे।

2 और 1-1 लाख का था इनाम

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 8 नक्सलियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर सड़कें काटने, माओवादी पर्चे और पोस्टर लगाने एवं सुरक्षाकर्मियों की जानकारी प्राप्त करने और माओवादियों के लिए अवैध उगाही करने का काम सौंपा गया था। आत्मसमर्पण करने वालों में से महिला नक्सली वेट्टी मासे (42) पर 2 लाख रुपए का इनाम था। उन्होंने बताया कि तीन अन्य नक्सलियों सागर उर्फ​देवा मडकम (31), पोडियाम नांदे (30) और सोढ़ी तुलसी (32) पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था। ये भी पढ़ें- Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, सिद्धू मूसेवाला के गाने का जिक्र कर बताई कांग्रेस की सीटें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts