Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UGC NET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब और किस शिफ्ट में होगी परीक्षा

UGC NET Re-Exam 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के उम्मीदवार 9 और 10 सितंबर को दोबारा परीक्षा देंगे। जानें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और किन उम्मीदवारों को री-एग्जाम में शामिल होना है। परीक्षा CBT मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करें।
UGC NET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब और किस शिफ्ट में होगी परीक्षा
UGC NET Re-Exam 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हालांकि, यह एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं है। फिलहाल सिर्फ अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय की दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इन तीनों विषयों की री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में होगी। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।

9 और 10 सितंबर को होगी परीक्षा

जारी शेड्यूल के मुताबिक, अंग्रेजी और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को होगी, जबकि सोशियोलॉजी का री-एग्जाम 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

  • अंग्रेजी: 9 सितंबर, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • कॉमर्स: 9 सितंबर, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
  • सोशियोलॉजी: 10 सितंबर, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

यानी उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का खास ध्यान रखना होगा। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जरूर पढ़ लें।

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET री-एग्जाम एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए UGC NET Re-Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार को अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद सिक्योरिटी पिन समेत मांगी गई दूसरी जानकारी भरकर सबमिट करें। लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें: Bittu Tabahi: ‘अकेला इंसान क्या कर लेगा?’ एक फावड़ा लेकर नदी में उतरा MP का युवक, बदल दी अजनार नदी की तस्वीर

सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं है री-एग्जाम

यहां एक जरूरी बात समझना बेहद जरूरी है। UGC NET री-एग्जाम 2026 सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं हो रहा है। यह परीक्षा केवल अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने पहले संबंधित परीक्षा में हिस्सा लिया था। पहले आयोजित परीक्षा के दौरान इन विषयों को लेकर कुछ तकनीकी गड़बड़ियों और अन्य समस्याओं की शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों की समीक्षा के बाद इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया। अब संबंधित उम्मीदवारों को एक बार फिर परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसलिए जिन अभ्यर्थियों का री-एग्जाम है, उन्हें अपनी तैयारी के साथ-साथ एडमिट कार्ड, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी भी समय पर चेक कर लेनी चाहिए।

परीक्षा से पहले ये काम जरूर करें

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, फोटो, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र जैसी जानकारी ध्यान से देख लें। अगर किसी जानकारी में गलती नजर आती है तो समय रहते संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना बेहतर रहेगा। फिलहाल री-एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी काम है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तारीख के हिसाब से अपनी तैयारी पूरी रखें।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts