PlayBreaking News

DU UG Admission 2026 :सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट जारी, मिस न करें ये जरूरी डेडलाइन

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने CSAS-UG 2026 के तहत दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों को 26 जुलाई तक सीट स्वीकार करनी होगी और 28 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। जानिए सीट मिलने के बाद क्या करना है, जरूरी तारीखें और अगस्त में खुलने वाली मिड-एंट्री विंडो की पूरी जानकारी।
Follow on Google News
सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट जारी, मिस न करें ये जरूरी डेडलाइन
दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, आज ही करें सीट एक्सेप्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) के तहत स्नातक (UG) एडमिशन के दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। दूसरे चरण में शामिल उम्मीदवार अब CSAS पोर्टल पर लॉग-इन करके देख सकते हैं कि उन्हें कौन-सा कॉलेज और कौन-सा कोर्स मिला है।

आज ही करें सीट स्वीकार

जिन छात्रों को दूसरे राउंड में सीट मिली है, उन्हें 26 जुलाई 2026 तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद संबंधित कॉलेज दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। एडमिशन पक्का करने के लिए 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य है। नया शैक्षणिक सत्र भी 28 जुलाई 2026 से शुरू होगा।

दूसरे राउंड में कितने छात्रों को मिली सीट?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार-

  • दूसरे राउंड में 88,584 उम्मीदवार शामिल हुए।
  • 24,814 छात्रों को नई सीट आवंटित हुई।
  • 30,682 छात्रों को उनकी पसंद के अनुसार बेहतर कॉलेज या कोर्स में अपग्रेड मिला।
  • पहले राउंड में 15,265 छात्रों ने अपनी सीट फ्रीज कर दी थी, इसलिए उनका पहले वाला आवंटन बरकरार रखा गया।

Education News

सीट मिलने के बाद क्या करें?

यदि आपको दूसरे राउंड में सीट मिली है, तो ये जरूरी कदम उठाएं-

  • CSAS-UG पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉग-इन करें।
  • अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स की जानकारी देखें।
  • तय समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार (Accept) करें।
  • संबंधित कॉलेज द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन होने दें।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • फीस जमा होने के बाद आपका एडमिशन कन्फर्म हो जाएगा।
  • भविष्य के लिए एडमिशन कन्फर्मेशन और फीस की रसीद सुरक्षित रखें।

अगस्त में खुलेगी मिड-एंट्री विंडो

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बताया है कि बची हुई सीटों को भरने के लिए अगस्त 2026 में मिड-एंट्री विंडो खोली जाएगी। इसके जरिए ऐसे योग्य छात्र भी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था और खाली सीटों पर प्रवेश लेना चाहते हैं।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपको दूसरे राउंड में सीट मिली है, तो आखिरी समय का इंतजार न करें। तय समय के भीतर सीट स्वीकार करें, सभी दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तारीख से पहले फीस जमा कर दें। किसी भी डेडलाइन से चूकने पर आपकी आवंटित सीट रद्द हो सकती है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts