PlayBreaking News

बड़वानी में भूकंप के हल्के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का अहसास होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
Follow on Google News
बड़वानी में भूकंप के हल्के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, इससे किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह चंदेल ने बताया कि बड़वानी जिले में दोपहर 12 बजकर 48 मिनट 53 सेकंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। चंदेल ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था।

    दो मिनट तक झटके महसूस हुए

    बड़वानी के अतिरिक्त जिलाधिकारी सोहन कनास ने बताया, हमें जिले के कुछ इलाकों में दो मिनट तक भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना मिली है। हालांकि, भूकंप से कहीं भी जान-माल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है। जिले के मोहिपुरा गांव के निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर ने बताया, हमने भूकंप के झटके महसूस किए। झटके महसूस होते ही हम घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

    तीन अप्रैल को दिल्ली NCR में आया था भूकंप

    दिल्ली-NCR में शुक्रवार 3 अप्रैल की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में धरती हिली थी।  पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान में भी लोगों ने झटके महसूस किए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 माफी गई. जम्मू-कश्मीर के इलाकों में करीब 10 से 15 सेकेंड तक झटके महसूस हुए थे। भूकंप के झटके चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में महसूस किए गए थे। अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts