Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तेंदूखेड़ा : सड़क किनारे खड़े युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चार की मौत, दो घायल

तेंंदूखेड़ा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 युवाओं की मौत हो गई। दुर्घटना तब हुई जब युवक रोड किनारे खड़े थे।
सड़क किनारे खड़े युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चार की मौत, दो घायल
तेंदूखेड़ा। मृतक युवक का शव।

तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)।  नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम को जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए। सभी युवक जबलपुर जिले के रहने वाले थे और नरसिंहपुर-जबलपुर बॉर्डर पर बने हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। हादसा करीब 7 बजे हुआ।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इंदिरा नगर के पास हुआ। सड़क किनारे खड़े छह युवकों को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
नरसिंहपुर एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि राजेंद्र पटेल निवासी पावला की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में घायल बाकी पांच युवकों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
तीन युवकों ने रास्ते में तोड़ा दम
घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में शहपुरा पहुंचते-पहुंचते तीन और युवकों की मौत हो गई। इस तरह इस हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या चार हो गई है।
शहपुरा थाना प्रभारी प्रतीक धुर्वे के मुताबिक, जान गंवाने वाले तीन अन्य युवकों की पहचान वीरेंद्र पिता छोटेलाल लोधी (20 साल), रापाल पिता नरवर सिंह लोधी (21 साल), दोनों निवासी ग्राम पावला और जयपाल पिता पंचम सिंह लोधी (30 साल) निवासी बरपटी के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे में आकाश पिता कल्याण सिंह लोधी (24 साल) और नीरज पिता मालक सिंह लोधी (25 साल), दोनों निवासी बरपटी, गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

टक्कर मारने वाला लापता
पुलिस के मुताबिक, टक्कर मारकर भागने वाले वाहन का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सुआतला थाने की पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और दूसरे सुरागों के जरिए उस अनजान वाहन की तलाश कर रही है।

Balram Namdeo
By Balram Namdeo

Latest Posts