VIDEO : अमरकंटक नर्मदा मंदिर में ड्रेस कोड लागू, प्रवेश द्वार पर लगा साइन बोर्ड, इन्हें नहीं मिलेगी एंट्री

Follow on Google News
VIDEO : अमरकंटक नर्मदा मंदिर में ड्रेस कोड लागू, प्रवेश द्वार पर लगा साइन बोर्ड, इन्हें नहीं मिलेगी एंट्री
अनूपपुर। मध्य प्रदेश की पवित्र नगरी अमरकंटक के नर्मदा मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर साइन बोर्ड लगाया गया है। इसमें साफ निर्देश लिखे गए हैं कि सभी महिलाएं और पुरुष को मंदिर परिसर में मर्यादित कपड़ों में ही प्रवेश मिलेगा। यहां हर साल कई लाख भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

इन कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश बंद

निर्देश के मुताबिक, अब मंदिर परिसर में छोटे वस्त्र, हॉफ पेंट, बरमूडा, नाईट सूट, मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस और क्रॉप टॉप जैसे अभद्र कपड़े पहनने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगी। मंदिर में केवल पारंपरिक कपड़े ही पहनकर मंदिर में एंट्री कर सकेंगे। मां नर्मदा उद्गम मंदिर के पुजारियों ने यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1695708177596322139[/embed]

पारंपरिक परिधान में ही करें प्रवेश

मंदिर में लगे बोर्ड पर लिखा है कि महिलाए विशेष तौर पर आदर्श जनक कपड़ों का उपयोग करें जैसे साड़ी, सलवार सूट। दक्षिण भारतीय मंदिरों की तरह अब नर्मदा मंदिर अमरकंटक में भी अभद्र एवं छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश प्रतिबंधित हो गया है। अमरकंटक नर्मदा मंदिर में अब पारंपरिक परिधान में ही आना होगा तभी मंदिर में दर्शन पूजन का लाभ-आनंद श्रद्धालु प्राप्त कर सकेंगे।

कई मंदिरों में लागू है ड्रेस कोड

इससे पहले मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर उज्जैन सहित देश के कुछ और मशहूर मंदिरों में भी ड्रेस कोड को लागू किया है। हिंदू (सनातन) संस्कृति के मुताबिक (धोती-साड़ी) वस्त्र पहनकर ही मंदिरों में देवी और देवताओं के दर्शन कर सकते हैं। वहीं प्रदेश के दतिया जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्ति पीठ पीतांबरा देवी मंदिर, अशोकनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध तार वाले बालाजी मंदिर, मंदसौर जिले में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू हैं। ये भी पढ़ें- VIDEO : चुनावी साल में MP के पटवारी भी आंदोलन की राह पर, भोपाल में निकाली तिरंगा यात्रा, CM हाउस पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts