Double Dating:सिंगल डेट्स खत्म! युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा ये नया ट्रेंड

डबल डेटिंग अब युवाओं में सुपर पॉपुलर है! दो कपल्स या चार दोस्त मिलकर डेट पर जाते हैं कैफे, मूवी या डिनर। जानिए इसके फायदे और कैसे यह सिंगल डेट से आसान और मजेदार बनाता है।
Follow on Google News
सिंगल डेट्स खत्म! युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा ये नया ट्रेंड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कभी ऐसा लगा है कि डेट पर जाना थोड़ा awkward या stressful हो जाता है? क्या बोलें, क्या पहनें, या बीच में चुप्पी पड़ जाए तो? अब इसका solution है डबल डेटिंग। आज के समय में डबल डेटिंग कल्चर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें केवल दो लोग या कपल्स अकेले डेट पर नहीं जाते, बल्कि दो कपल्स या दो लड़के और दो लड़कियां एक साथ मिलकर डेट पर जाते हैं। यानी कुल चार लोग एक साथ किसी कैफे, मूवी, पार्क या किसी गतिविधि के लिए जाते हैं।

     इस ट्रेंड में हर किसी का अपना पार्टनर होता है, लेकिन सभी मिलकर समय बिताते हैं। टिंडर की Year in Swipe 2025 रिपोर्ट के अनुसार, डबल डेटिंग खासकर महिलाओं में ज्यादा लोकप्रिय है और वे इस ट्रेंड में अहम भूमिका निभा रही हैं।

    ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और डबल डेटिंग

    ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स ने भी इस ट्रेंड को बढ़ावा दिया है। टिंडर ने डबल डेटिंग के लिए एक विशेष फीचर लॉन्च किया, जिसमें कोई व्यक्ति अपने तीन दोस्तों के साथ ग्रुप कार्ड बनाता है। जब दूसरा ग्रुप उसे राइट स्वाइप करता है, तो मैच बन जाता है और सभी ग्रुप के लोग ग्रुप चैट रूम में बातचीत कर सकते हैं। इस फीचर से लोग एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं और डेटिंग का अनुभव और मजेदार हो जाता है।

    डबल डेटिंग VS सिंगल डेटिंग

    सिंगल डेट पर अक्सर कपल्स पर बहुत दबाव रहता है। उन्हें यह सोचते रहना पड़ता है कि क्या बोलूं? क्या पहनूं? क्या सामने वाला मुझे पसंद करेगा? कहीं चुप्पी तो न हो जाए? इस तरह माहौल भारी और तनावपूर्ण हो जाता है।
    लेकिन डबल डेट में माहौल हल्का और रिलैक्स्ड रहता है। चार लोगों के साथ बातचीत में कभी भी मुद्दों की कमी नहीं होती, हंसी मजाक और मजेदार पल बढ़ जाते हैं। इसके कारण awkward silence जैसी समस्याएं लगभग खत्म हो जाती हैं।

    डबल डेटिंग के फायदे

    • कम दबाव, ज्यादा मस्ती- चार लोगों की बातचीत हमेशा फ्लो में रहती है।

    • रेड फ्लैग जल्दी पता चलता है- पार्टनर में कोई सस्पिशियस चीज हो, तो ग्रुप की राय से जल्दी समझ में आ जाती है।

    • सोशल स्किल्स बढ़ती हैं- नए दोस्त बनाना आसान हो जाता है।

    • मूड हमेशा अच्छा रहता है- हर डेट में हंसी और मस्ती बनी रहती है।

    आपका पार्टनर डबल डेट कर रहा है?

    यदि आपको शक है कि आपका पार्टनर डबल डेट में शामिल है, तो कुछ संकेत देखे जा सकते हैं

    • वह अक्सर दोस्तों के साथ डेट करने की बात करता है।
    • पार्टनर अपने फोन या सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही छुपा रहा है।
    • अचानक नए दोस्तों या ग्रुप्स के बारे में बताता है।
    • पार्टनर की विवरण देने में अनिच्छा दिखती है कि वह किसके साथ बाहर जा रहा है।
    • अगर आप दोनों के बीच समय में अचानक दूरी आ जाए और वह ज्यादा सोशल हो जाए।

    इन संकेतों को देखकर आप समझ सकते हैं कि आपका पार्टनर कहीं और भी डबल डेटिंग ट्रेंड का हिस्सा है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts