अन्यमनोरंजन

TV: दिव्यांका त्रिपाठी से दिलीप जोशी तक, छोटे शहरों से आए ये सितारे आज हैं सबके चहेते

मुंबई। मनोरंजन जगत बाहर से देखने में तो काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन उसकी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। इस इंडस्ट्री में बतौर एक्टर या एक्ट्रेस अपना करियर बनाने के लिए कलाकारों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी वो मुकाम हासिल करना इतना आसान नहीं होता। न्यू कमर से लेकर घर-घर में लोकप्रिय होने और लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह कायम करने का ये सफर कई सितारों के लिए बहुत ही मुश्किल रहा है।

छोटे शहरों से आए सितारों ने बनाई बड़ी पहचान

टेलीविजन की दुनिया में कई कलाकार ऐसे हैं जो छोटे शहरों से ताल्लुक रखते हैं और जिनका मनोरंजन जगत में कोई गॉड फादर नहीं है। लेकिन इन सबके बावजूद वो टेलीविजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। आज वो इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। तो चलिए आज आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने छोटे शहरों से आकर टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका ने अपनी शुरुआत साल 2004 में सिनेस्टार की खोज से की थी, जिसके बाद उन्होंने साल 2006 में शो बनूं मैं तेरी दुल्हन में काम किया। लेकिन उन्हें लोकप्रियता टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से मिली। दिव्यांका भोपाल की रहने वाली हैं, उन्होंने भोपाल से मुंबई तक का सफर तय किया और अपनी अलग पहचान बनाई है। दिव्यांका आज टीवी जगत की सबसे महंगी और चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं।

दिलीप जोशी

दिलीप जोशी

दिलीप जोशी पिछले 13 सालों टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस धारावाहिक में काम करने से एक साल पहले तक दिलीप जोशी के पास कोई काम नहीं था। वहीं आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिलीप जोशी का ये सफर बिलकुल आसान नहीं था। उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया। लेकिन इस शो ने उन्हें एक अलग पहचान दी। दिलीप जोशी गुजरात के पोरबंदर के रहने वाले हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक अच्छी डांसर भी हैं। देवोलीना को टीवी शो साथ निभाना साथिया से बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली। गोपी बहू के नाम से मशहूर हुईं देवोलीना ने अपने करियर की शुरुआत ज्वैलरी डिजाइनर के रुप में की थी। देवोलीना अभिनेत्री बनने से पहले डांस इंडिया डांस में नजर आ चुकी हैं। वह असम के शिवसागर से ताल्लुक रखती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन अपनी एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। टीवी शो पवित्र रिश्ता से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले सुंशांत सिंह राजपूत बिहार के पटना जिले से थे। उन्होंने अपनी फिल्मों से हर किसी का दिल जीता था।

सृति झा

सृति झा

टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सृति झा बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखती हैं। एक्टिंग के के साथ-साथ उन्हें पढ़ने का भी बहुत शौक है। सृति झा टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। सृति काफी समय से टीवी जगत का हिस्सा हैं, लेकिन एकता कपूर के शो कुमकुम भाग्य ने उनके करियर को एक अलग मुकाम दिया है।

करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में फिल्म तेजा से की थी, जिसमें वो बाल-कलाकार थे। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन पर ‘जस्ट मोहब्बत’ में काम किया। करणवीर आज टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें असली पहचान एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से मिली थी। करणवीर बोहरा राजस्थान के जोधपुर से ताल्लुक रखते हैं।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही अंकिता लोखंडे भी छोटे से शहर इंदौर से अपनी आंखो में एक्ट्रेस बनने के सपने लिए मुंबई आईं थी। उन्होंने पवित्र रिश्ता में अर्चना बनकर दर्शकों का खूब दिल जीता। टेलीविजन के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में भी काम किया।

संबंधित खबरें...

Back to top button