भोपालमध्य प्रदेश

MP Nagar Nigam Elections 2022 : निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कल, मतदान दल रवाना

भोपाल। मप्र में नगरीय निकायों के चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में 6 जुलाई को 11 नगर निगम समेत कुल 133 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे। मंगलवार को मतदान दल लाल परेड ग्राउंड से मतदान सामग्री लेकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए। शाम तक सभी दल बूथ पर पहुंचेंगे और व्यवस्थाएं देखेंगे।

लाल परेड ग्राउंड के सामने बनी जाम की स्थिति।

परेड ग्राउंड के सामने बनी जाम की स्थिति

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बने 3 वॉटर प्रूफ डोम बनाए गए। जिनमें सुबह 7 बजे से सामग्री बांटने का काम शुरू हुआ, जो दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान 300 कर्मचारी सामग्री बांटने में लगे रहे। वहीं करीब 10 हजार कर्मचारियों को लेकर 500 बसें रवाना हुई। हालांकि, लाल परेड ग्राउंड के आसपास सुबह 11 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई रही। लाल परेड ग्राउंड के सामने, पुलिस कंट्रोल रूम, जहांगीराबाद समेत कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। जिसके कारण मतदान दलों को ग्राउंड में पहुंचने में देरी हुई।

सामग्री बांटने के दौरान भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया रहे मौजूद।

अलग-अलग बीयू लगाई जाएगी

डोम में 10 से 18 काउंटर तक बनाए गए। जिनमें सुबह 6 बजे से ही मतदान दल सामग्री लेने पहुंचे और 7 बजे से उन्हें सामग्री का वितरण शुरू हुआ। ईवीएम समेत अन्य जरूरी सामग्री की जांच के बाद ही कर्मचारी रवाना हुए। 2160 पोलिंग बूथों के लिए 2160 कंट्रोल यूनिट, 4320 बीयू यानी बैलेट यूनिट दी गई। महापौर और पार्षद के लिए अलग-अलग बीयू लगाई जाएगी। इस दौरान कलेक्टर अविनाश लवानिया भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी मतदान केंद्रों की व्यवस्था में लगे रहे।

500 बसें अधिग्रहित की गई

नगरीय निकाय चुनाव के लिए करीब 500 बसें अधिग्रहित की गई है। जिनमें प्रत्येक बस में 4 से 5 मतदान दल रवाना किए गए। इनमें अधिकांश बसें स्कूल-कॉलेजों की है। सिटी बसें भी अधिग्रहित की गई है।

पहले चरण में यहां चुनाव

  • 11 नगर निगम : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना।
  • 36 नगर पालिका : राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारा सिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाड़रवाड़ा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, सागर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, श्योपुर, पोरसा, अंबाह।
  • 86 नगर परिषद : खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाडी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महूगांव, मानपुर, राऊ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खानियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़घाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, सांईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बड़ौद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरसी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचकलां, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेंद्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर (बैतूल), खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, लहार, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन।

MP में कुल 347 निकायों में चुनाव

  • पहले चरण में 133 निकायों पर 6 जुलाई को होगी वोटिंग।
  • दूसरे चरण में 214 निकायों पर वोटिंग 13 जुलाई को होगी।
  • पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई को आएंगे।
  • दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को आएंगे।
  • प्रदेश में 19, 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • मतदान के लिए 87,937 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
  • चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे।
  • मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में आज से थमेगा चुनावी शोर, 6 जुलाई को वोटिंग; पहले चरण में यहां होगा चुनाव

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button