Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

डिंडौरी में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत; आकाशीय बिजली गिरने से मां और दो बच्चों की मौत

Follow on Google News
डिंडौरी में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत; आकाशीय बिजली गिरने से मां और दो बच्चों की मौत
डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी (Dindori) जिले के एक गांव में बिजली गिरने की घटना में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना करंजिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चौरादादर गांव में हुई।

तेज आवाज के साथ झोपड़ी पर गिरी बिजली

करंजिया पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को चौरादादर गांव में बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिससे झोपड़ी में मौजूद एक महिला तथा उसके दो बच्च झुलस गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। यह घटना उस समय हुई, जब महिला काम कर रही थी। उसके दोनों बच्चे आसपास खेल रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में रूतन बाई (35), वर्षा मार्को (4) और वरजीत मार्को (2) की मौत हो गई है।

परिवार में केवल पति बचा

बिजली गिरने से मां और दो बच्चों की मौत की घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। रात हो जाने के चलते शवों का पोस्टमार्टम शनिवार की सुबह कराया गया है। बताया गया कि घटना के दौरान महिला का पति विश्राम सिंह घर पर नहीं था। वहीं परिवार में अब केवल विश्राम सिंह ही अकेला बचा है। ये भी पढ़ें- CM डॉ. मोहन यादव ने की मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा, भोपाल मेट्रो का काम 2027 में होगा पूरा, भोपाल में 27 और इंदौर में 25 मेट्रो चलाई जाएंगी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

icon

Latest Posts