पाकिस्तान : भारी बारिश ने राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घरों को नुकसान पहुंचाया

पेशावर। पेशावर (पाकिस्तान) में स्थित दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी मकानों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। पहले से ही जर्जर हालत में पहुंच चुके दोनों कलाकारों के मकानों को पाकिस्तान सरकार ने कुछ समय पूर्व ही अपने संरक्षण में लिया था। पाकिस्तान सरकार ने मकानों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था और दोनों कलाकारों के सम्मान में उन्हें संग्रहालयों में तब्दील करने की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक भारी बारिश के कारण दोनों ही मकानों में पानी भर गया था, जिसके कारण उनके कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा पुरातत्व विभाग द्वारा किस्सा ख्वानी बाजार क्षेत्र में स्थित इन दोनों मकानों के नवीनीकरण का काम शुरू करना अभी बाकी है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts