राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल, बोले- सरकार ने कोई सबूत नहीं दिए

जम्मू-कश्मीर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं लेकिन प्रमाण कुछ नहीं, केवल झूठ के पुलिंदे से यह राज कर रहे हैं।

पुलवामा हमले पर कोई रिपोर्ट नहीं दिखाई

दिग्विजय ने 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पुलवामा हमले के वक्त CRPF अफसरों ने कहा था कि जवानों को एयरक्राफ्ट से मूवमेंट कराया जाए, पर पीएम मोदी नहीं माने।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा पर संसद में कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। यह सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं। आज तक पुलवामा पर कोई रिपोर्ट आई। पुलवामा में 40 से ज्यादा लोग मारे गए। आज तक उस गाड़ी की जांच नहीं की गई।

370 हटने से आतंकवाद खत्म नहीं हुआ

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में आतंकवाद तेजी से फैल रहा है। संविधान को खत्म किया जा रहा है। पुलवामा आतंकी हमले में लैप्स हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि राजौरी जिले के डांगरी गांव सहित हाल ही में हुए आतंकवादी हमले चिंताजनक हैं।

जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि हुकूमत यहां का फैसला नहीं कराना चाहती, यहां की समस्या का निदान नहीं करना चाहती। यह समस्या कायम रखना चाहती है ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनती रहे और लोगों में हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाते रहें।

हिंदू खतरे में हैं : दिग्विजय सिंह

केंद सरकार पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने आगे कहा हिंदू खतरे में हैं। ब्रिटिश शासन और इस्लामिक शासन के दौरान हिंदू कभी खतरे में नहीं थे। अब हिंदू कैसे खतरे में हैं ? बीजेपी सिर्फ वोट के लिए धर्म बेचना जानती है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button