PlayBreaking News

Dharmendra Health Update :अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एक्टर धर्मेंद्र, अब घर पर होगा इलाज, फैंस में खुशी की लहर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टर्स अब भी घर पर उनकी देखरेख कर रहे हैं। परिवार और प्रशंसकों की दुआओं के बीच बॉलीवुड के इस 'ही-मैन' के जल्दी ठीक होने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।
Follow on Google News
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एक्टर धर्मेंद्र, अब घर पर होगा इलाज, फैंस में खुशी की लहर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पिछले कई दिनों से वे सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों और परिवार ने निर्णय लिया है कि अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा। धर्मेंद्र को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई।

    घर पर होगा इलाज, परिवार ने लिया फैसला

    धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि अभिनेता पिछले कुछ हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे। परिवार की इच्छा के अनुसार, अब उनका मेडिकल केयर घर पर ही किया जाएगा, ताकि उन्हें आरामदायक माहौल मिल सके। धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद मुंबई के जुहू स्थित उनके बंगले के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने गली को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, ताकि भीड़ और मीडिया कर्मियों की भीड़भाड़ न हो।

    Twitter Post

    फैंस ने ली राहत की सांस

    धर्मेंद्र के अस्पताल से घर लौटने की खबर मिलते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। देशभर में लोग धर्मेंद्र के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बीते दिनों जब धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी थी, तो फैंस के अलावा सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल लगातार अस्पताल से अपडेट ले रहे थे।

    10 नवंबर को हुई थी तबीयत खराब

    धर्मेंद्र को 10 नवंबर को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही थी। सनी देओल की टीम ने मंगलवार को बताया था कि “सर रिकवर कर रहे हैं और इलाज पर अच्छा रिस्पॉन्ड दे रहे हैं”।

    फर्जी खबर पर जताई नाराजगी

    11 नवंबर को सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की अफवाह तेजी से फैल गई थी। इस पर उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि झूठी खबरों पर भरोसा न करें, पापा ठीक हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts