PlayBreaking News

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन :बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि, अमिताभ से सलमान तक कई सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई

Follow on Google News
बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि, अमिताभ से सलमान तक कई सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में किया गया। उनके बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान सहित कई बॉलीवुड सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन को “एक युग का अंत” बताते हुए शोक व्यक्त किया है।

    हालांकि, परिवार ने आधिकारिक रूप से उनके निधन की घोषणा नहीं की थी, लेकिन दोपहर में उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंचने और विले पार्ले श्मशान भूमि पर बढ़ी सुरक्षा ने स्थिति स्पष्ट कर दी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस के जरिए श्मशान घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

    करण जौहर बोले- एक युग का अंत

    करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    Uploaded media

    श्मशान घाट पहुंचे अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन

    Twitter Post

    11 नवंबर को भी थीं निधन की खबरें 

    इससे पहले 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें मीडिया में आई थीं, जिसे तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने खारिज किया था। उन्होंने इन खबरों पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि, यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। धर्मेंद्र उस समय ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

    हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा था- जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता का सम्मान करें।

    मीडिया पर सनी देओल की नाराजगी

    धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें दो दिनों तक वैंटिलेटर पर रखा गया। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेजा गया। इसके बाद 13 नवंबर को घर से निकलते हुए सनी देओल ने मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फोटोग्राफर्स और पैपराजी से हाथ जोड़कर कहा कि, आपके घर में भी मां-बाप हैं, बच्चे हैं, आपको शर्म नहीं आती? इस दौरान सनी ने कुछ अपशब्द भी कहे और परिवार की निजता की मांग की।

    Uploaded media

    पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था जन्म

    धर्मेंद्र का असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है और उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में कई दशकों तक काम किया और अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। ही-मैन के नाम से पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र ने न केवल एक्शन बल्कि रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों में भी अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स दोनों के बीच गहरा शोक व्याप्त है।

    धर्मेंद्र का 65 साल लंबा फिल्मी करियर

    धर्मेंद्र ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म "दिल भी तेरा हम भी तेरे" से की थी। इसके बाद 1961 में उन्होंने "बॉय फ्रेंड" में सपोर्टिंग रोल निभाया। अपने 65 साल लंबे करियर में धर्मेंद्र ने बॉलीवुड को कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उनकी प्रमुख फिल्मों में "शोले" (1975), "चुपके-चुपके" (1975), "सीता और गीता" (1972), "धरमवीर" (1977), "फूल और पत्थर" (1966), "जुगनू" (1973), "यादों की बारात" (1973) शामिल हैं।

    Uploaded media

    चर्चाओं में रहा धर्मेंद्र का किस सीन

    2023 में आई फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में धर्मेंद्र का किरदार काफी चर्चा में रहा। फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी को किस किया था, जो सोशल मीडिया और मीडिया में सुर्खियों में रहा। इसके अलावा वे "तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" फिल्म में भी नजर आए, जो 2024 में रिलीज हुई थी।

    धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

    89 साल की उम्र तक एक्टिंग में सक्रिय रहने वाले धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म "इक्कीस" होगी। इसमें उन्होंने अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभाया है। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ

    धर्मेंद्र ने दो शादियां कीं। पहली शादी प्रकाश कौर से हुई, जिससे उन्हें चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल हैं। दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से हुई। धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर यह शादी की, क्योंकि पहली पत्नी ने तलाक नहीं दिया था। हेमा मालिनी से उनके दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts