🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

पायलटों के डोप टेस्ट नियम बदलने की तैयारी, DGCA ला सकता है नया प्रोटोकॉल

DGCA पायलटों के डोप टेस्ट नियमों में बदलाव की तैयारी कर रहा है। एयर इंडिया के पायलट के टेस्ट में मारिजुआना की पुष्टि के बाद मौजूदा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है। नए नियमों को लेकर जल्द तस्वीर साफ हो सकती है।
Follow on Google News
पायलटों के डोप टेस्ट नियम बदलने की तैयारी, DGCA ला सकता है नया प्रोटोकॉल

नई दिल्ली। पायलटों के डोप टेस्ट को लेकर DGCA अब मौजूदा नियमों की समीक्षा कर रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट में गांजा पाए जाने के मामले के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। DGCA टेस्टिंग के मौजूदा प्रोटोकॉल में बदलाव की तैयारी कर रहा है। मामला 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ा है। उड़ान के दौरान विमान को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पायलटों का साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट कराया गया था। पायलट-इन-कमांड का शुरुआती टेस्ट ‘नॉट नेगेटिव’ आया था और सैंपल को कन्फर्मेटरी टेस्ट के लिए भेजा गया था। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, कन्फर्मेटरी टेस्ट में पायलट के सैंपल में मारिजुआना की पुष्टि हुई है। इस मामले के बाद विमानन सुरक्षा को लेकर DGCA मौजूदा डोप टेस्ट व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। फिलहाल नए प्रोटोकॉल में क्या बदलाव होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। DGCA की समीक्षा के बाद ही यह साफ होगा कि पायलटों की ड्रग टेस्टिंग प्रक्रिया में क्या बदलाव किए जाते हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

icon

Latest Posts