ताजा खबरराष्ट्रीय

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बिगड़ी तबीयत, वेंटिलेटर पर किए गए शिफ्ट; डॉक्टर्स बोले- अगले 72 घंटे बेहद अहम

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनकी बेटी सुमैया राणा ने वीडियो जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता मुन्नवर राणा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है। सुमैया ने लोगों से पिता के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

अगले 72 घंटे बेहद अहम

राणा की बेटी और सपा नेता सुमैया राणा ने वीडियो जारी कर बताया कि, उनके पिता का स्वास्थ्य पिछले दो-तीन दिनों से खराब है। डायलिसिस के दौरान उनके पेट में दर्द था जिसके चलते उन्हें एडमिट किया गया। सीटी स्कैन में आया कि, उनके गॉल ब्लैडर में कुछ दिक्कत है जिसके चलते उसकी सर्जरी की गई। हालत में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। वो इस समय डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में हैं और उनका इलाज चल रहा है। इन्फेक्शन को कम करने की कोशिश की जा रही है। डाक्टरों ने राणा के लिए अगले 72 घंटे काफी क्रिटिकल बताए हैं।

काफी समय से चल रहे हैं बीमार

मुनव्वर राणा काफी समय से बीमार है। पिछले साल भी उनकी तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में एडमिट कराया गया था। राणा किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस पर चल रहे हैं। इससे पहले उनका दिल्ली में भी इलाज हुआ था।

कौन हैं राणा?

मुनव्वर राणा को देश के मशहूर शायर और कवि के रूप में जाना जाता है। वे उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषाओं में लिखते हैं। मुनव्वर ने कई अलग-अलग शैलियों में अपनी गजलें प्रकाशित की हैं। उनको उर्दू साहित्य के लिए 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार और 2012 में शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्होंने करीब एक साल बाद अकादमी पुरस्कार लौटा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने देश में बढ़ती असहिष्णुता के कारण कभी भी सरकारी पुरस्कार स्वीकार नहीं करने की कसम खाई थी।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button