इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

रुद्राक्ष महोत्सव से महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओं की मौत; 4 घायल

बड़वानी। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में देशभर से लाखों लोग पहुंच रहे हैं। गुरुवार को लाखों लोगों की भीड़ के कारण कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गए थे। शुक्रवार को भी भारी भीड़ के बाद रुद्राक्ष वितरण रोक दिया गया। इसके बाद रुद्राक्ष लेने के लिए लोग खाली हाथ लौटने लगे।

इसी बीच रुद्राक्ष महोत्सव से महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं की कार जुलवानिया के पास हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, तीन महिलाएं व वाहन का चालक घायल हो गए।

हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत

जानकारी के अनुसार, सीहोर से वापस महाराष्ट्र लौटते समय ईको वैन (MP 19 DV 6783) जायसवाल होटल के सामने एबी रोड जुलवानिया पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वैन में सवार दो महिला शोभा बाई पति लुकडू पाटिल (50) व कमल बाई पति आत्माराम पाटिल (55) निवासी निवासी पटोंदा अमलनेर महाराष्ट्र की मौके पर मौत हो गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं।

पुलिस कर रहे जांच

हादसे में तीन महिलाएं व चालक घायल है, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां से परिजन सिरपुर अस्पताल रेफर करवाकर इलाज के लिए ले गए हैं। वहीं पुलिस जांच कर रही है।

लोगों को सोने के लिए भी नहीं मिल रही जगह

रुद्राक्ष पाने के लिए लोग दिन में जद्दोजहद कर रहे हैं तो वहीं रात में भी उन्हें चैन नहीं मिल पा रहा है। कुबेरेश्वर धाम समिति को करीब 5 से 6 लाख लोगों के आने की उम्मीद थी, जिसे देखते हुए उन्होंने तैयारियां की थी, लेकिन उम्मीद से ज्यादा लोगों के पहुंचने के चलते हालात बिगड़ गए हैं। लोगों के लिए बनाया गए डोम में पूरी तरह से फुल हो गए, जिसके चलते लोगों को खुले में ही साड़ी और साथ लाए गए चादर बिछाकर रात काटनी पड़ी।

पहले दिन पहुंचे लाखों लोग

कुबेरेश्वर धाम में 24 लाख रुद्राक्ष वितरण के लिए शुरू हुए महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को करीब 7 लाख लोग पहुंचे, जिससे भगदड़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। कई श्रद्धालु घायल हो गए। बाद में उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फलस्वरूप प्रशासन ने रुद्राक्ष वितरण रोक दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान का दौरा भी निरस्त कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Rudraksh Mahotsav : कुबेरेश्वर धाम में दूसरे दिन भी लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, रुद्राक्ष वितरण रोका; पं. पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- सालभर मिलेंगे रुद्राक्ष

ये भी पढ़ें: Rudraksh Mahotsav : कुबेरेश्‍वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 24 घंटे होगा रुद्राक्ष वितरण; शिव महापुराण की कथा कल से

संबंधित खबरें...

Back to top button