Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डेंटिस्ट से सिंगर बनी... अब सिंगिंग के साथ म्यूजिक कंपोज भी करती हूं : निखिता गांधी

टाइगर- 3, बागी-3 जैसी कई फिल्मों में प्ले बैंक सिंगिंग कर चुकीं निखिता गांधी से बातचीत
डेंटिस्ट से सिंगर बनी... अब सिंगिंग के साथ म्यूजिक कंपोज भी करती हूं : निखिता गांधी

टाइगर-3, केदारनाथ, तू झूठी मैं मक्कार, स्त्री और शिद्दत जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले बॉलीवुड सिंगर निखिता गांधी मंगलवार को भोपाल में थीं। निखिता ने कहा कि मैं मप्र के लोगों से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड थी। मैं भोपाल पहले भी आ चुकी हूं लेकिन खुरई कभी नहीं गई थी। इस बार खुरई महोत्सव जैसे बड़े आयोजन में परफॉर्म करने का मौका मिला। बातचीत में निखिता ने बताया कि टाइगर- 3 के सॉन्ग लेके प्रभु का नाम के पहले मेरा किंग के साथ एक सिंगल हाय हुकु रिलीज हो चुका है। वह गाना अभी भी चार्टबस्टर में अपनी जगह बनाया हुआ है। मैं नॉन फिल्मी गाने भी करती रहती हूं और मुझे गाने बनाना और गाना बहुत पसंद है। यह प्रक्रिया हर सिंगर के लिए बहुत इंपॉर्टेंट होती है।

दीपिका के लिए गाए गाने ‘राब्ता’ से मिली पहचान

मेरी जर्नी काफी अजीब सी रही है क्योंकि मैं एक डेंटिस्ट हूं। डेंटिस्ट की पढ़ाई की और वह करते-करते मेरी म्यूजिक की जर्नी शुरू हुई। तो मेरी जर्नी काफी इंटरेस्टिंग रही है और मैं बहुत खुश हूं कि अब मैं दिन रात म्यूजिक के साथ ही अपना जीवन बता पा रही हूं। मेरी लाइफ का टर्निंग पॉइंट दीपिका पादुकोण के लिए गाया गीत ‘राब्ता’ था।

नाना-नानी के पास था गीतों का कलेक्शन

मैं जब छोटी थी तो मेरे नाना-नानी के पास एक रिकॉर्ड प्लेयर हुआ करता था। उनके पास बहुत ही अमेजिंग कलेक्शन था। जगजीत सिंह, चित्रा सिंह का एक अलग कलेक्शन,विदेशी आर्टिस्ट का एक अलग कलेक्शन, तो मैं बहुत सारे आर्टिस्ट को तब भी सुनती थी और अभी भी सुनती हूं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts