Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में फिर आग का कहर !5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 की मौत; कई लोग धुएं में फंसे

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। कई लोग धुएं में फंस गए थे, जिन्हें दमकल और पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
Follow on Google News
5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 की मौत; कई लोग धुएं में फंसे
तुगलकाबाग की बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 3 की मौत

राजधानी दिल्ली में आग की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। अब दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में स्थित एक पांच मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग धुएं की चपेट में आने से हालत गंभीर हो गई। घटना रात की है, जब ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी इमारत के निचले हिस्से में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया और कई लोग अपने फ्लैटों में फंस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

रात 2:25 बजे मिली सूचना, तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू

दमकल विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना रात करीब 2 बजकर 25 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर-1 स्थित नया तारा अपार्टमेंट के पास पहुंच गईं। दमकल कर्मियों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया। इमारत में तेजी से भर रहे धुएं के बीच लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सबसे बड़ी चुनौती थी। कई लोग ऊपरी मंजिलों पर फंसे हुए थे और मदद का इंतजार कर रहे थे।

पार्किंग में खड़े वाहनों से फैली आग

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर स्थित पार्किंग एरिया में लगी थी। वहां खड़ी स्कूटी, बाइक और अन्य दोपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि चार्जिंग पर लगे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर से आग की शुरुआत हुई हो सकती है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Breaking News

तीन मंजिलें बुरी तरह जलीं, छत से बचाई गईं दो लड़कियां

दमकल विभाग के अधिकारी यशवंत मीणा ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। ग्राउंड फ्लोर, पहली और दूसरी मंजिल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर भी आग और धुएं का असर देखा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकल कर्मियों को छत तक पहुंचना पड़ा। छत का गेट बंद होने के कारण उसे काटकर अंदर प्रवेश किया गया। वहां फंसी दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक सुबह तक कुल आठ लोगों को सुरक्षित बचाकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

22 वर्षीय युवक समेत तीन लोगों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक 22 वर्षीय युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धुएं की वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके कारण उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़ें: भोपाल : पटाखा दुकान में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला इलाका ; 70 फीट तक उठीं लपटें

 जांच जारी, आग के कारणों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, एसीपी, अतिरिक्त डीसीपी और दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें अब आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा कर रही है, लेकिन अधिकारी पूरी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts