PlayBreaking News

दिल्ली पुलिस की हिरासत में स्वाति मालीवाल, यमुना से पानी लेकर पहुंचीं थी केजरीवाल के आवास, काला पानी पीने की दी चुनौती

Follow on Google News
दिल्ली पुलिस की हिरासत में स्वाति मालीवाल, यमुना से पानी लेकर पहुंचीं थी केजरीवाल के आवास, काला पानी पीने की दी चुनौती
दिल्ली चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  स्वाति मालीवाल पूर्वांचल की महिलाओं के एक समूह के साथ यमुना से पानी लेकर अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं थी। इस दौरान स्वाति मालीवाल ने यमुना की सफाई को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल पर यमुना नदी को नाले में तब्दील करने का आरोप लगाया।

यमूना की स्थिति बेहद खराब

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने अपने ही पार्टी के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाने से पहले स्वाति मालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी नाले में तब्दील हो गई है।  स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि मैं हजारों पूर्वांचली महिलाओं के साथ यमुना नदी के किनारे पर आई हूं और यहां कि स्थिति इतनी खराब है कि बदबू के कारण हमारा यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।

केजरीवाल को दी चुनौती

स्वाति ने आगे कहा कि पूर्वांचली महिलाएं मेरे साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रही हैं। हम केजरीवाल से पूछेंगे कि नदी की सफाई के लिए आवंटित 7500 करोड़ रुपये कहां गए? हम सब अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रहे हैं। उन्हें चुनौती देंगे कि वे हमारे सामने आएं और उनके लिए नदी से जो काला पानी इकट्ठा किया है, उसे देखें और उसमें डुबकी लगाएं और हो सके तो उसे पी भी लें। ये भी पढ़ें - वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने के बाद पहला मैच हारे गुकेश, आर प्रगनानंद ने फाइनल में हराया, जीता टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts