Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से उड़ानों पर असर, 14 फ्लाइट डायवर्ट; यात्रियों के लिए अलर्ट

दिल्ली-NCR में सोमवार को भारी बारिश के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट से 2 इंटरनेशनल समेत 14 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। खराब मौसम को देखते हुए एयरलाइंस ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। IMD ने दिल्ली समेत यूपी, बिहार, एमपी और कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया है।
Follow on Google News
दिल्ली-NCR में भारी बारिश से उड़ानों पर असर, 14 फ्लाइट डायवर्ट; यात्रियों के लिए अलर्ट
दिल्ली-NCR में भारी बारिश से उड़ानों पर असर

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। भारी बारिश और खराब मौसम का असर दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों पर भी पड़ा। मौसम की स्थिति को देखते हुए 14 उड़ानों को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया। इनमें 2 इंटरनेशनल फ्लाइट भी शामिल हैं। खराब मौसम को देखते हुए कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से अपील की गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

भारी बारिश से ट्रैफिक भी प्रभावित

सोमवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कई जगह ट्रैफिक प्रभावित हुआ। दक्षिण दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। बारिश के साथ खराब मौसम ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई इलाकों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Breaking News

कई इलाकों में मध्यम बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इसके अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

खराब मौसम को देखते हुए एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का लाइव स्टेटस जरूर चेक करें। मौसम की स्थिति के कारण उड़ानों के समय में बदलाव, देरी या डायवर्जन हो सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts